Haryana News: हरियाणा की धरती चमत्कारों से भरी पड़ी है। हरियाणा के चरखी दादरी जिले में भी ऐसा ही चमत्कार देखने को मिला है। यहां के गांव कल्याणा की पहाड़ी में एक ऐसा पत्थर पाया जाता है, जो देशभर में कहीं और नहीं पाया जाता है। इसकी खात बात ये है कि यह पत्थर रबड़ की तरह हिलता है। पूरी दुनिया में यह पत्थर सिर्फ दो या 3 जगहों पर पाया जाता है।
वैज्ञानिक धरोहर
द सोसाइटी ऑफ अर्थ साइंटिस्ट ने इस अद्भुत पत्थर को देश की महत्वपूर्ण वैज्ञानिक धरोहरों में शामिल किया है। इसका संरक्षण किया जा रहा है। अब ग्रामीण इसके महत्व को देखते हुए चाहते हैं कि इस जगह को टूरिस्ट प्लेस के रूप में विकसित किया जाए।
जहां पर यह अनोखा पत्थर पाया जाता है वह चरखी दादरी से 8km दूर गांव कलियाणा की पहाड़ी में स्थित है। यहां मिलने वाला चमत्कारी पत्थर अन्य सामान्य पत्थरों की तुलना में बहुत नरम होता है। इसे हाथ से पकड़कर हिलाने पर यह लचकता है।
विदेशों से पहुंचते पर्यटक
इसे देखने के लिए पहले दूर-दूर से लोग गांव में पुहंचते थे। ग्रामीण नरेंद्र और बिजेंद्र ने बताया कि पहले देश-विदेश से पर्यटक इस चमत्कारी पत्थर को देखने के लिए आते थे। कई ग्रामीण अपने घरों में इन पत्थरों को रखते थे और पर्यटकों को दिखाते थे। ऐसे में अब प्राकृतिक धरोहरों को बचाने के लिए इन पत्थरों को ले जाने पर रोक लगा दी गई है। यही कारण है कि अब पर्यटकों का आना लगभग बंद हो गया है।
ग्रामीणों की मांग
कलियाणा हरियाणा की पहाड़ी ही नहीं बल्कि पूरे देश में एकमात्र स्थान है जहां फ्लैक्सिबल स्टोन(लचीला पत्थर) मिलता है। ग्रामीण चाहते हैं कि इस स्थान को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जाए। ग्रामीणों का कहना है यह पत्थर सामान्य पत्थरों की तुलना में थोड़ा हल्का होता है और इसे घिसने पर बुरादा निकलता है। जब इस पत्थर को खींचकर पट्टी का आकार देते हैं तो यह रबड़ की तरह हिलने लगता है।






