Sasur Bahu Love Story: ससुर के साथ फरार हुई बहू, पति ने ढूंढने वाले को दिया इनाम देने का ऐलान

Sasur Bahu Love Story:उत्तर प्रदेश के इटावा जिले के ऊसराहार थाना क्षेत्र से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है. यहां के पूरनपुरा गांव में एक बहू अपने दो बच्चों को लेकर अपने चाचा ससुर नंदराम के साथ फरार हो गई ...

Sasur Bahu Love Story:उत्तर प्रदेश के इटावा जिले के ऊसराहार थाना क्षेत्र से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है. यहां के पूरनपुरा गांव में एक बहू अपने दो बच्चों को लेकर अपने चाचा ससुर नंदराम के साथ फरार हो गई है. जबकि अपने एक बेटे को पति के घर छोड़ गई.

परेशान पति जितेंद्र और ससुर ने महिला व बच्चों को ढूंढने वाले के लिए 20 हजार रुपये के इनाम की घोषणा की है. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. फिलहाल इस मामले ने पूरे गांव में हलचल मचा दी है.

bawal viral video police
बावल की वायरल वीडियो की पुलिस ने बताई सच्चाई !

पूरनपुरा गांव के रहने वाले जितेंद्र कुमार की शादी साल 2014 में हुई थी और उनके तीन बच्चे (एक बेटा दो बेटियां) हैं. जितेंद्र कुमार टैक्सी ड्राइवर हैं. लेकिन उनकी जिंदगी उस वक्त उथल-पुथल हो गई जब उन्हें पता चला कि उनकी पत्नी दो बेटियों के साथ उनके चाचा नंदराम के साथ फरार हो गई है.

जितेंद्र ने बताया कि 3 अप्रैल को वह टैक्सी लेकर कानपुर गए थे. जब वह लौटे तो पत्नी और दोनों बेटियां घर से गायब थीं जबकि उनका बेटा घर पर ही था. वहीं परिवार के एक चाचा नंदराम भी लापता हैं.

Rewari Viral Video: Young woman's high-voltage drama at Jhajjar Chowk petrol pump; video goes viral on social media.
Rewari Viral Video: झज्जर चौक पेट्रोल पंप पर युवती का हाई वोल्टेज ड्रामा, VIDEO सोशल मीडिया पर वायरल

पत्नी ढूंढने वाले को 20 हजार का इनाम
जितेंद्र और उनके पिता श्याम किशोर ने एक महीने तक अपने स्तर पर महिला और बच्चों को ढूंढने की कोशिश की. लेकिन कोई सुराग नहीं मिला. फिर उन्होंने इसकी शिकायत ऊसराहार थाने में दर्ज की.

जब पुलिस की तलाश भी नाकाम रही, तो परिवार ने बच्चों और बहू को लाने वाले के लिए 20 हजार रुपये के इनाम की घोषणा कर दी.

rewari update
Rewari News : इन दो महिलाओं की Video Viral ! रेवाड़ी की राजनीति गरमाई , देखें क्या है पूरा मामला !

श्याम किशोर ने दुखी मन से कहा, “हमारी बहू हमारे छोटे भाई नंदराम के साथ चली गई. गांव में लोग हंस रहे हैं, हमें बहुत दुख है. हम चाहते हैं कि हमारे बच्चे वापस मिलें. बहू रहना चाहे तो रहे, नहीं तो जाए. लेकिन बच्चों को लाने वाले को 20 हजार रुपये देंगे.”

About the Author