Haryana News: हरियाणा के पानीपत जिले के बापौली थाना क्षेत्र के गांव कुराड़ में औद्योगिक ईकाईयों के मालिकों द्वारा केमिकल वाला पानी ड्रेन में डलवाए जाने पर CM फ्लाइंग ने कार्रवाई की है। रात के समय में ड्रेन में केमिकल वाला पानी डालते समय सीएम फ्लाइंग टीम ने छापेमारी की है।
जहां टीम ने 2 टैंकरों को मौके पर पकड़ा। साथ ही उनके मालिकों से जानकारी जुटाई है। आज फैक्ट्री मालिकों को शोकॉज नोटिस दिए जाएंगे।
पानीपत और करनाल की संयुक्त CM फ्लाइंग टीम ने प्रदूषण विभाग और पुल टीम के साथ बीती बुधवार को देर रात बापौली के गांव कुराड़ में ये कार्रवाई की है। जहां टीम ने गांव जलालपुर के पास बुल इंडिया नाटे फैब फैक्ट्री में चेकिंग की।
चेकिंग के वक्त करीब रात 9 बजे फैक्ट्री से एक ट्रैक्टर-टैंकर बाहर निकला। जिसे कुछ दूरी पर जलालपुर की ओर रोककर चेक किया गया। टेंकर में लाल डाई युक्त पानी भरा मिला।
पूछताछ में ड्राइवर की पहचान यूपी के जिला मुजफ्फरनगर के हसनपुर कला के निवासी राहुल के रूप में हुई है। राहुल द्वारा बताया कि वह रोजाना बुल इंडिया नाटे फैब से डाई युक्त लाल पानी भर कर छाजपुर के साथ नाला में डाल देता है। टीम द्वारा फैक्ट्री में प्लॉट के पास खड़े टैक्टर-ट्रैंकर को चेक किया गया। जिसमें भी केमिकल युक्त पानी भरा मिला।






