Inspector Suspend: हरियाणा के सोनीपत में VC से 15 लाख रुपये लेने वाला SIT का इंस्पेक्टर गिरफ्तार हुआ है। रिश्वत लेने वाले इंस्पेक्टर को सस्पेंड भी कर दिया गया है।
सोनीपत की वर्ल्ड यूनिवर्सिटी ऑफ डिजाइन में अफीम के 400 पौधे मिलने के बाद SIT गठित की गई थी। वहीं ACP अजीत सिंह की अध्यक्षता में इंस्पेक्टर तेजराम और एक अन्य अधिकारी को शामिल कर SIT बनाई थी।
बताया गया कि विश्वविद्यालय के वीसी से फरार आरोपी सुपरवाइजर को अपने घर में छिपाने का आरोप लगाकर रिश्वत का दबाव बनाया। VC संजय गुप्ता ने एक अधिवक्ता के माध्यम से इंस्पेक्टर तेजराम को 15 लाख की रिश्वत दी।
पंजाब में मिली थी लोकेशन
वहीं जांच के दौरान आरोपी इंस्पेक्टर तेजराम की लोकेशन वीसी संजय गुप्ता के पंजाब स्थित घर की मिली थी। मामले की शिकायत सोनीपत की पुलिस आयुक्त नाजनीन भसीन तक पहुंचने पर रिश्वत के वापस भी लौटाए।
जांच में दोषी पाया गया इंस्पेक्टर
DGP शत्रुजीत कपूर तक मामला पहुंचा तो SIT गठित की गई। SIT की जांच में इंस्पेक्टर दोषी पाया गया। इसके बाद डीजीपी ने आरोपी इंस्पेक्टर तेजराम को अरेस्ट करवाते हुए उसे सस्पेंड कर दिया।






