Dwarka Expressway : द्वारका एक्सप्रेसवे व दिल्ली-गुरुग्राम एक्सप्रेसवे सफर करने वालों के लिए जरूरी खबर है। इस एक्सप्रेसवे पर एडवांस ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम विकसित करने के कम भी पूरा हो चुका है। अगले 15 दिन तक ट्रैफिक पुलिस लोगों का जागरूक करेगी। लोगों का बताया जायेगा ककि अब ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करते ही ऑनलाइन चालान काट जाएगा।
द्वारका एक्सप्रेसवे पर कंट्रोल रूम भी बनाया गया है। जैसे ही कोई ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करेगा उसकी जानकारी कंट्रोल रूम तक पहुँच जाएगी। दिल्ली-गुरुग्राम एक्सप्रेसवे एवं द्वारका एक्सप्रेसवे आपस में रिंगमेन सिस्टम की तरह जुड़े हुए हैं।
ट्रैफिक जाम से भी मिलेगी राहत
दिल्ली में महिपालपुर के नजदीक एवं गुरुग्राम में खेड़कीदौला टोल प्लाजा के नजदीक द्वारका एक्सप्रेसवे दिल्ली-गुरुग्राम एक्सप्रेसवे से कनेक्टेड है। दोनों को मिलाकर 60 km का सर्किल बनता है। 60 km में 150 अत्याधुनिक कैमरे लगाए गए हैं।
हर गतिविधि पर नजर रखेंगे कैमरे
वहीं कुछ आर्टिफिशल आधारित कैमरे भी लगाए गए है। इससे ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन होते है आटोमेटिक चालान कट जाएगा। अन्य कैमरों के माध्यम से दोनों एक्सप्रेसवे की पूरी गतिविधियों पर नजर रहेगी।
कैमरे लगाने के बाद कही पर भी हादसा होते ही सुचना ट्रैफिक पुलिस के पास पहुँच जाएगी। अगर कहीं पर ज़्यादा जाम लगता है तो तत्काल प्रभाव से ट्रैफिक डायवर्ट किया जा सकेगा।






