Haryana News: हरियाणा के जींद में अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई कार, 2 लोगों की मौत

Haryana News: हरियाणा के जींद में रविवार रात को अनियंत्रित कार पेड़ से टकरा गई। हादसा गांव चांदपुर-शामदो लिंक मार्ग पर हुआ। इस हादसे में 2 युवकों की मौत हो गई, जबकि 3 घायल हो गए। दोनों मृतक के इकलौते ...

Haryana News: हरियाणा के जींद में रविवार रात को अनियंत्रित कार पेड़ से टकरा गई। हादसा गांव चांदपुर-शामदो लिंक मार्ग पर हुआ। इस हादसे में 2 युवकों की मौत हो गई, जबकि 3 घायल हो गए। दोनों मृतक के इकलौते बेटे थे।

पुलिस के मुताबिक सेक्टर 11 निवासी अमित, इंम्प्लाइज कालोनी जींद निवासी सन्नी (28), कैथल जिले के गांव किठाना निवासी अजय (26), गांव नगूरां निवासी हिमांशु (26), गांव जुलानी निवासी हरदीप (25) दोस्त हैं।

Haryana Census 2027: Self-enumeration begins on April 16; fill out the Census Form this way
Haryana Census 2027: स्व-गणना 16 अप्रैल से शुरू,ऐसे भरें Census Form

गाड़ी के आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त
रविवार रात को सभी दोस्त i20 कार में गांव नगूरां निवासी हिमांशु के घर पर समारोह में शामिल होने के लिए गए थे। इसके बाद रात को गांव नगूरां के सभी युवक अजय को गांव किठाना छोड़ने के लिए निकले।

जब वह गांव चांदपुर से शामदो की ओर निकले तो इसी दौरान कार कंट्रोल से बाहर हो गई और सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। इसमें गाड़ी का आगे का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

PMAY-U 2.0: Now the dream of urban poor will be fulfilled, 2,646 houses approved in Haryana
PMAY-U 2.0: अब शहरी गरीबों का सपना होगा पूरा, हरियाणा में 2,646 मकानों को मंजूरी

दो कार सवार लोगों मौत, तीन घायल
इसमें कार सवार 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने सभी को इलाज के लिए नागरिक अस्पताल जींद में दाखिल करवाया। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

जबकि घायल अजय हरदीप और हिमांशु की गंभीर हालत को देखते हुए PGI रोहतक रेफर कर दिया गया, लेकिन स्वजन ने उनको प्राइवेट अस्पताल में दाखिल करवाया।

Beware of rumours on LPG supply: Government sets up control rooms in every district
LPG supply पर अफवाहों से रहें सावधान: हरियाणा सरकार ने हर जिले में कंट्रोल रूम किए स्थापित, देखें लिस्ट

About the Author