Haryana News: हरियाणा में भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर की घोषणा होने के बाद हालात समान्य होने लगे हैं। शनिवार रात अंबाला और हिसार के अलावा किसी भी जिले में ब्लैकआउट नहीं हुआ। हालात सामान्य देखते हुए हिसार एयरपोर्ट भी शुरु हो जाएगा। एलायंस एयर ने अयोध्या जाने वाली फ्लाइट की बुकिं ओपन कर दी है।
कुरुक्षेत्र युनिवर्सिटी ने भी कल 12 मई को परीक्षाएं फिर से कराने का फैसला लिया है। एग्जाम कंट्रोलर डॉ. अकेश्वर प्रकाश का कहना है कि 12 मई से परीक्षाएं नियमित रूप से पूर्व निर्धारित शेड्यूल के अनुसार सुबह और शाम के सत्र में होगी। 9 और 10 मई को स्थगित हुई परीक्षाओं का शेड्यूल जल्द जारी किया जाएगा।
CM सैनी ने अधिकारियों की इमरजेंसी मीटिंग ली
शनिवार सुबह ही मुख्यमंत्री सैनी ने इमरजेंसी मीटिंग बुलाई। इस मीटिंग में मुख्य सचिव , गृह सचिव सहित तमाम आला अधिकारी मौजूद रहे। इस मीटिंग में सभी प्रशासनिक सचिवों को कहा गया कि वे तत्काल प्रभाव से छुट्टी पर गए कर्मियों को ड्यूटी पर बुलाएं। सभी विभागों को आपात स्थिति से निपटने के लिए पहले से ही तैयारी रखने के लिए कहा गया।






