Property Price Hike: दिल्ली-NCR की सबसे महंगी जगह माने जाने वाले गुरुग्राम को ग्रेटर नोएडा ने पीछे छोड़ दिया है। गुरुग्राम दिल्ली-NCR का अब तक का सबसे महंगा इलाका माना जाता था। बीते 5 सालों में ग्रेटर नोइडा में प्रॉपर्टी की कीमतें दोगुनी हो चुकी है। 2020 में जो फ्लैट 3,340 रुपये प्रति वर्गफुट में मिलता था आज उसी की कीमत 6,600 रुपये प्रति वर्गफुट हो गई है।
जानकारी के मुताबिक नोएडा भी पीछे नहीं है। यहां प्रॉपर्टी के दाम 92 प्रतिशत तक बढ़ चुके हैं और औसतन 9,200 रुपये प्रति वर्गफुट के हिसाब से बिक्री हो रही है। गुरुग्राम में भी कीमतों में 84 फीसदी की बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है और अब वहां फ्लैट्स का औसत रेट 11,300 रुपये प्रति वर्गफुट पहुंच गया है।
गाजियाबाद और फरीदाबाद जैसे शहरों में भी जबरदस्त तेजी देखी जा रही है, गाजियाबाद में तो 72% की वृद्धि के साथ दाम 5,600 रुपये प्रति वर्गफुट तक पहुंच गए हैं।
पहले NCR की सबसे बड़ी समस्या अनसोल्ड इनवेंटरी थी, लेकिन अब हालात पूरी तरह से बदल चुके हैं। चहां पहले फ्लैट बिकने में 7 से 8 साल लग जाते थे, अब सिर्फ डेढ़ साल में ही बिक्री पूरी हो रही है। 2024 में दिल्ली-NCR में 53 हजार नए घर लॉन्च हुए लेकिन सस्ते मकानों की संख्या घटकर सिर्फ 10 प्रतिशत रह गई है। इसके विपरीत, लग्जरी और अल्ट्रा-लग्जरी और अल्ट्रा-लग्जरी सेगमेंट की मांग तेजी से बढ़ रही है।






