Bhojpuri Song: भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव एक बार फिर अपने फैंस के लिए धमाकेदार गाना लेकर आए हैं। हर महीने अपने नए गानों से सोशल मीडिया पर छाए रहने वाले खेसारी का नया गाना ‘जतवा के दांतवा’ 28 अप्रैल को ‘Aapan Tune’ यूट्यूब चैनल पर रिलीज हुआ और महज एक दिन में इसे 18 लाख से भी ज्यादा व्यूज़ मिल चुके हैं। गाने में खेसारी के साथ नज़र आ रही हैं खूबसूरत अदाकारा प्रिया रघुवंशी, जिनकी जोड़ी दर्शकों को बेहद पसंद आ रही है।
‘जतवा के दांतवा’ एक कॉमेडी और मस्ती से भरपूर गाना है, जिसमें खाना बनाने को लेकर शुरू होती नोकझोंक धीरे-धीरे डांस और मस्ती में बदल जाती है। गाने की शुरुआत में प्रिया रघुवंशी मिट्टी के चूल्हे पर गुस्से में खाना बनाते हुए नजर आती हैं, जबकि खेसारी उनसे खाने को लेकर शिकायत करते हैं। दोनों की छोटी-मोटी तकरार गाने को और भी मजेदार बना देती है।
प्रिया रघुवंशी ट्रेडिशनल साड़ी लुक में बेहद आकर्षक लग रही हैं, जबकि खेसारी का डैशिंग अंदाज़ फैंस को खूब भा रहा है। उनके डांस मूव्स और एनर्जी देखकर कई दर्शकों ने कमेंट में लिखा, “खेसारी लाल यादव अपने गाने से जलवा पैदा करते हैं।”
गाने को अपनी आवाज दी है खेसारी लाल यादव और शिल्पी राज ने, जिनकी गायकी इस गाने को और भी खास बना देती है। गाने की कोरियोग्राफी, सेटिंग और सिनेमैटोग्राफी दर्शकों को खूब पसंद आ रही है और यही वजह है कि गाना ट्रेंड में बना हुआ है।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है गाना
रिलीज के महज 24 घंटे में ‘जतवा के दांतवा’ को 18 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है और यह संख्या लगातार बढ़ रही है। यूट्यूब कमेंट्स में फैंस खेसारी और प्रिया की जोड़ी, गाने की थीम और मजेदार एक्सप्रेशंस की खूब तारीफ कर रहे हैं।






