Success Story: ब्यूटी विद ब्रेन की मिसाल है ये IFS अफसर, 23 की उम्र में क्रैक किया UPSC

Success Story: यूपीएससी को देश की सबसे मुश्किल परीक्षा में से एक माना जाता है। इस परीक्षा को पास करने के लिए दिन-रात पढ़ाई करनी पड़ती है। तब जाकर आईएएस, आईपीएस अफसर बन पाते हैं। कई उम्मीदवार सालों तक इस ...

Success Story: यूपीएससी को देश की सबसे मुश्किल परीक्षा में से एक माना जाता है। इस परीक्षा को पास करने के लिए दिन-रात पढ़ाई करनी पड़ती है। तब जाकर आईएएस, आईपीएस अफसर बन पाते हैं। कई उम्मीदवार सालों तक इस परीक्षा को पास करने के लिए तैयारी करते हैं। वहीं कुछ ऐसे भी उम्मीदवार होते हैं जो पहले ही प्रयास में यूपीएससी क्रैक कर सफलता हासिल कर लेते हैं।

आज हम आपको ऐसी ही प्रेरणादायक कहानी बताने जा रहे हैं। यह कहानी पश्चिम बंगाल के तमाली साहा की है। तमाली ने 23 की उम्र में ही पहले प्रयास में ही यूपीएससी एग्जाम पास कर IFS अफसर बनीं।

The untold story of the bravery of Rewari's brave Rao Tularam
Untold story: रेवाड़ी के वीर राव तुलाराम के शौर्य की अनकही गाथा, जिन्होने अंग्रेजों को दी खुली चुनौती

कॉलेज में लिया सिविल सेवा में जाने के निर्णय
तमाली साहा का जन्म बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले में हुआ। उन्होंने अपनी शुरुआती शिक्षा जिले बंगाल से ही पूरी की। अपनी पढ़ाई के दौरान तमाली ने हमेशा अच्छा प्रदर्शन किया और उनका झुकाव शुरुआत से ही सिविल सेवा में जाने की ओर था

स्कूली शिक्षा पूरी होने के बाद तमाली कोलकाता चली गई। जहां उन्होंने कोलकाता विश्वविद्यालय से जूलॉजी में ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की। कॉलेज के दिनों में ही उन्होंने सिविल सेवा परीक्षा पास करने का दृढ़ संकल्प कर लिया था।

These rules will change from 1 September 2025
Rule Changes: 1 सितंबर 2025 से बदल जाएंगे ये नियम, आम आदमी की जेब पर होगा सीधा असर

पहले प्रयास में हासिल की सफलता
तमाली ने अपनी पढ़ाई के दौरान ही यूपीएससी की तैयारी शुरु कर दी। उन्होंने पहले प्रयास में यूपीएससी की भारतीय वन सेवा परीक्षा पास की। उनकी इस शानदार उपलब्धि ने उन्हें IFS ऑफिसर के रूप में नियुक्त किया। तमाली को अपने गृह राज्य पश्चिम बंगाल में ही तैनात किया गया, जहां वह अब अपने कर्तव्यों का पालन कर रही हैं।

ips noorul hasan
Success Story: गरीबी में बीता बचपन, बिना कोचिंग IPS अफसर बने नूरूल हसन
About the Author