Aaj Ka Rashifal: आज 22 अप्रैल 2025 का दिन कई राशियों के लिए शुभ रहेगा। वहीं कुछ राशि जातकों के लिए आज का दिन काफी हानि भरा रहेगा। पढ़ें आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा-
मेष (Aries)
आज का दिन व्यस्त रहेगा, लेकिन ज़रूरी काम पूरे होंगे। संतान से जुड़ी चिंता में राहत मिलेगी। बड़ों की बात टालना नुकसानदायक हो सकता है।
वृषभ (Taurus)
सूझबूझ से काम लें, रिश्तों में समझदारी दिखाएं। जीवनसाथी के साथ भावनात्मक जुड़ाव बढ़ेगा। मित्रों संग बाहर जाने की योजना बन सकती है।
मिथुन (Gemini)
कानूनी मामले में राहत मिलेगी, नया प्रोजेक्ट मिल सकता है। सामाजिक जीवन में एक्टिव रहेंगे। सिंगल्स के लिए रोमांटिक संकेत मिल सकते हैं।
कर्क (Cancer)
यात्रा में महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है। स्टूडेंट्स को मानसिक राहत मिलेगी। किसी अजनबी से लेनदेन से बचें।
सिंह (Leo)
कई काम एक साथ होंगे, ध्यान केंद्रित रखें। माता से मतभेद संभव है और घर में शुभ आयोजन की संभावना है। बड़ों की सेवा में समय दें।
कन्या (Virgo)
बिज़नेस में ग्रोथ, सरकारी टेंडर मिल सकता है। घर की साज-सज्जा का मूड बनेगा। ईर्ष्या और ढील से बचें।
तुला (Libra)
भावुकता में निर्णय लेने से बचें। नया वाहन खरीदने का योग बन रहा है। कार्यक्षेत्र में अजनबियों से सतर्क रहें।
वृश्चिक (Scorpio)
संतान का स्वास्थ्य चिंता का कारण हो सकता है। अचानक यात्रा संभव है और आर्थिक रुका काम पूरा हो सकता है। दूर के रिश्तेदार से ख़बर मिलेगी।
धनु (Sagittarius)
नए घर या दुकान की प्लानिंग बन सकती है। घर में अतिथि आएंगे, पारिवारिक व्यस्तता रहेगी। वाणी में मिठास रखें, ससुराल पक्ष से तकरार से बचें।
मकर (Capricorn)
नया कुछ ट्राय करें उसमेंअ आप सफल होंगे। छात्र मेहनत बढ़ाएं, बिजनेस में बदलाव हो सकता है। लॉन्ग टर्म इन्वेस्टमेंट पर विचार करें।
कुंभ (Aquarius)
धन लाभ का योग बन रहा है। पुराने कर्ज चुकता हो सकते हैं। सेहत पर थोड़ा ध्यान दें। पिताजी से वैचारिक मतभेद हो सकता है।
मीन (Pisces)
मेहनत से पीछे न हटें, आर्थिक बाधाएं आ सकती हैं। संतान के लिए वाहन खरीदने की संभावना है। लोन में थोड़ी देरी हो सकती है।








