Bhojpuri Song: आम्रपाली ने निरहुआ संग ‘पजरवा सट ना’ गाने से मचाई धूम, करोड़ों बार देखा गया वीडियो

Bhojpuri Song: भोजपुरी सुपरस्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ और आम्रपाली दुबे की जोड़ी को बहुत पसंद किया जाता है। जब भी इन दोनों की जोड़ी पर्दे पर आती है तो धमाल मचा देती है। इन दिनों निरहुआ और आम्रपाली का ...

Bhojpuri Song: भोजपुरी सुपरस्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ और आम्रपाली दुबे की जोड़ी को बहुत पसंद किया जाता है। जब भी इन दोनों की जोड़ी पर्दे पर आती है तो धमाल मचा देती है। इन दिनों निरहुआ और आम्रपाली का भोजपुरी गाना ‘पजरवा सट ना’ खूब वायरल हो रहा है। इस गाने को लाखों व्यूज मिल चुके हैं।

भोजपुरी फिल्म ‘संयोग’ के इस गाने को विजय चौहान और अंजलि यादव ने गाया है। इसके लिरिक्स आशुतोष तिवारी ने लिखे हैं, जबकि म्यूजिक साजन मिश्रा ने दिया है। ‘पजरवा सट ना’ में निरहुआ और आम्रपाली कभी समंदर किनारे तो कभी पुल पर रोमांस करते नजर आ रहे हैं। दोनों की केमिस्ट्री देखने लायक है। फैंस भी इस जोड़ी के मुरीद हो गए हैं। इस गाने में आम्रपाली दुबे की निरहुआ के लिए प्यार और दूरी की तड़प साफ नजर आ रही है।

The untold story of the bravery of Rewari's brave Rao Tularam
Untold story: रेवाड़ी के वीर राव तुलाराम के शौर्य की अनकही गाथा, जिन्होने अंग्रेजों को दी खुली चुनौती

एक फैन ने गाना देखकर कमेंट किया है, ‘रियल जुबली स्टार, भोजपुरी इंडस्ट्री का दिल निरहुआ।’ एक और फैन ने लिखा, ‘बहुत ही गजब का गाना है। कमाल के लिरिक्स हैं।’ एक और कंमेंट है, ‘इतना क्यूट कपल है, इसके बारे में क्या लिखूं?’ एक और कमेंट है, ‘बहुत ही खूबसूरत गाना है। आम्रपाली और निरहुआ भी सुंदर लग रहे हैं।’

These rules will change from 1 September 2025
Rule Changes: 1 सितंबर 2025 से बदल जाएंगे ये नियम, आम आदमी की जेब पर होगा सीधा असर

मालूम हो कि आम्रपाली दुबे और निरहुआ के भोजपुरी गाने और वीडियो आए दिन वायरल होते रहते हैं। फैंस भी इन्हें साथ देखना पसंद करते हैं। दोनों कई साल से भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री ही नहीं, बल्कि लोगों के दिलों पर भी राज कर रहे हैं।

 

ips noorul hasan
Success Story: गरीबी में बीता बचपन, बिना कोचिंग IPS अफसर बने नूरूल हसन

About the Author