Haryana News: हरियाणा वासियों के लिए खुशखबरी, लाल डोरे में बसे लोगों को मिलना शुरू हुआ मालिकाना हक

Haryana News: हरियाणा के लोगों के लिए गुड़ न्यूज है। दरअसल, हरियाणा सरकार ने लाल डोरे में बसे लोगों को मालिकाना हक देना शुरू कर दिया है। इसी शुरुआत प्रदेश के फरीदाबाद जिले से हो गई है। जानकारी के मुताबिक,  ...

Haryana News: हरियाणा के लोगों के लिए गुड़ न्यूज है। दरअसल, हरियाणा सरकार ने लाल डोरे में बसे लोगों को मालिकाना हक देना शुरू कर दिया है। इसी शुरुआत प्रदेश के फरीदाबाद जिले से हो गई है।

जानकारी के मुताबिक,  8 अप्रैल 2025 से फरीदाबाद जिले के अनंगपुर गांव में नगर निगम की ओर से एक विशेष कैंप लगाया गया है।

Haryana Census 2027: Self-enumeration begins on April 16; fill out the Census Form this way
Haryana Census 2027: स्व-गणना 16 अप्रैल से शुरू,ऐसे भरें Census Form

इस कैंप में अधिकारी लाल डोरे में रहने वाले लोगों के दस्तावेजों की जांच करेंगे और सही पाए जाने पर उन्हें मौके पर ही प्रॉपर्टी मालिकाना हक दिया जाएगा और एक सर्टिफिकेट दे दिया जाएगा।

PMAY-U 2.0: Now the dream of urban poor will be fulfilled, 2,646 houses approved in Haryana
PMAY-U 2.0: अब शहरी गरीबों का सपना होगा पूरा, हरियाणा में 2,646 मकानों को मंजूरी

खबरों की मानें, तो फरीदाबाद नगर निगम की टीम ने यह कैंप अनंगपुर गांव की बिछपट्टी चौपाल पर लगाया है, जो एनआईटी जोन 2 में आता है। इस कैंप में लाल डोरे के निवासियों को अपने कागजात जमा करने का मौका दिया जाएगा और नगर निगम के अधिकारियों की ओर से दस्तावेजों की गहन जांच की जाएगी। अगर जांच में सभी कागजात सही पाए गए तो उन्हें तुरंत मालिकाना हक का सर्टिफिकेट जारी कर दिया जाएगा।

दरअसल, यह पहल हरियाणा सरकार की उस योजना का हिस्सा है, जिसमें लाल डोरे में रहने वाले लोगों को उनकी जमीन का अधिकार दिलाने का ऐलान किया गया था। फरीदाबाद के मेयर प्रवीण जोशी ने बताया कि राज्य सरकार का लक्ष्य लोगों को परेशानी से बचाना है। अब लाल डोरे के निवासियों को नगर निगम के ऑफिस के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे, बल्कि यह सुविधा उन्हें गांव में ही उपलब्ध कराई जा रही है.

Beware of rumours on LPG supply: Government sets up control rooms in every district
LPG supply पर अफवाहों से रहें सावधान: हरियाणा सरकार ने हर जिले में कंट्रोल रूम किए स्थापित, देखें लिस्ट

नगर निगम के अधिकारियों ने बताया कि यह कैंप केवल फरीदाबाद के अनंगपुर गांव तक सीमित नहीं रहेगा। बल्कि, आने वाले दिनों में जिले के अन्य इलाकों में भी ऐसे कैंप लगाए जाएंगे। ताकि सभी लाल डोरे निवासियों को उनकी संपत्ति का मालिकाना हक मिल सके। इस योजना से न केवल लोगों को कानूनी अधिकार मिलेगा, बल्कि उनकी जमीन की कीमत और सुरक्षा को भी बढ़ाने में मदद मिल सकेगी।

About the Author