Haryana : हरियाणा में हैवानियत ! मां के प्रेमी ने नाबालिग बेटी से किया दुष्कर्म, हुई प्रेग्नेंट

Haryana : हरियाणा के हिसार जिले से एक हैवानियत का मामला सामने आया है। यहां एक किशोरी ने अपनी मां के साथ लिव-इन में रह रहे व्यक्ति पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। मासिक धर्म न आने पर पीड़िता को ...

Haryana : हरियाणा के हिसार जिले से एक हैवानियत का मामला सामने आया है। यहां एक किशोरी ने अपनी मां के साथ लिव-इन में रह रहे व्यक्ति पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। मासिक धर्म न आने पर पीड़िता को डॉक्टर के पास ले गए, इस दौरान खुलासा हुआ कि वह गर्भवती है। पीड़िता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने शिकायत दर्ज की है।

पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता ने बताया कि वे दो बहन और एक भाई है। वह स्कूल में पढ़ती है। उसके पापा और उसकी मम्मी का आपस में मनमुटाव की वजह से कोर्ट में केस चल रहा है। जिस वजह से उसकी मम्मी एक अन्य व्यक्ति के साथ लिव-इन में रहती है।

Haryana Census 2027: Self-enumeration begins on April 16; fill out the Census Form this way
Haryana Census 2027: स्व-गणना 16 अप्रैल से शुरू,ऐसे भरें Census Form

एक दिन उसकी मम्मी घर से बाहर काम पर गई हुई थी। उसके बहन-भाई घर पर नही थे। उस दौरान आरोपित ने उसके साथ गलत काम किया और धमकी दी कि अगर उसने इस बारे में किसी को बताया तो वह उसे जान से मार देगा। उसने डर के कारण यह बात किसी को नही बताई।

इसके बाद फरवरी माह में आरोपित ने दोबारा उसके साथ गलत काम कर धमकी दी। इसके बाद उसे मासिक धर्म न आने पर उसकी मम्मी डॉक्टर के पास लेकर गई। वहां डॉक्टर ने बताया कि वह गर्भवती है। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर लिया है।

PMAY-U 2.0: Now the dream of urban poor will be fulfilled, 2,646 houses approved in Haryana
PMAY-U 2.0: अब शहरी गरीबों का सपना होगा पूरा, हरियाणा में 2,646 मकानों को मंजूरी

About the Author