Haryana Weather Update: हरियाणा में तेवर दिखा रही गर्मी, सामान्य से 2.4 डिग्री ऊपर पहुंचा पारा

Haryana Weather Update: हरियाणा में मार्च के महीने में ही गर्मी अपने तेवर दिखाने लगी है। इस साल हरियाणा को अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस कसे ज्यादा पहुंच गया है। वहीं अब तक सबसे ज्यादा दर्ज किया गया। वहीं प्रदेश ...

Haryana Weather Update: हरियाणा में मार्च के महीने में ही गर्मी अपने तेवर दिखाने लगी है। इस साल हरियाणा को अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस कसे ज्यादा पहुंच गया है। वहीं अब तक सबसे ज्यादा दर्ज किया गया। वहीं प्रदेश का तापमान सामान्य से 2.4 डिग्री सेल्सियस है।

मौसम विभाग के मुताबिक रविवार की तुलना में सोमवार का औसत अधिकतम तापमान में 1.2 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोत्तरी हुई है। हालांकि, राज्य में यह सामान्य से 2.4 डिग्री सेल्सियस ज्यादा है। हरियाणा में सोमवार को सबसे अधिकतम तापमान 38.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो पलवल वाटर सर्विस डिवीजन में दर्ज किया गया। वहीं सबसे कम तापमान सोनीपत के जगदीशपुर केवीके का दर्ज हुआ। जहां न्यूनतम तापमान 12.2 डिग्री सेल्सियस रहा।

Haryana Census 2027: Self-enumeration begins on April 16; fill out the Census Form this way
Haryana Census 2027: स्व-गणना 16 अप्रैल से शुरू,ऐसे भरें Census Form

हरियाणा में 23 मार्च को अधिकतम तापमान
स्थान — अधिकतम तापमान — न्यूनतम तापमान
चंडीगढ़ — 31.8 डिग्री — 15.3 डिग्री
अंबाला — 32.3 डिग्री — 17.1 डिग्री
हिसार — 34.6 डिग्री — 13.3 डिग्री
नारनौल — 36.5 डिग्री — 12.3 डिग्री
रोहतक — 32.2 डिग्री — 15.2 डिग्री
भिवानी — 34 डिग्री — 16.4 डिग्री
सिरसा — 33.6 डिग्री — 14.6 डिग्री
फरीदाबाद — 36.2 डिग्री — 15.8 डिग्री
फतेहाबाद — 32.7 डिग्री — 16.2 डिग्री
गुरुग्राम — 35 डिग्री — 14.8 डिग्री
कुरुक्षेत्र — 31.6 डिग्री — 15.4 डिग्री
महेंद्रगढ़ — 37.2 डिग्री — 12.9 डिग्री
पलवल — 38.2 डिग्री — 15.6 डिग्री
पंचकूला — 31 डिग्री — 14.5 डिग्री
पानीपत — 32.6 डिग्री — 12.4 डिग्री
सोनीपत — 34.3 डिग्री — 12.2 डिग्री

साफ रहेगा मौसम
आने वाले दिनों में हरियाणा में मौसम साफ रहने की संभावना है। जिसके चलते दिन के समय धूप खिली रहेगी। वहीं 10-15 km की रफ्तार स हवाएं चलने के आसार है। दिन का मौसम गर्म और रात का मौसम ठंडा हो रखा है। खुला व साफ मौसम को किसान लावणी के लिए ठीक मान रहे हैं।

PMAY-U 2.0: Now the dream of urban poor will be fulfilled, 2,646 houses approved in Haryana
PMAY-U 2.0: अब शहरी गरीबों का सपना होगा पूरा, हरियाणा में 2,646 मकानों को मंजूरी

24 घंटे में बदला तापमान
बीते 24 घंटे में बदले तापमान की बात करें तो प्रदेश के अकेले चंडीगढ़ का अधिकतम तापमान 0.2 डिग्री सेल्सियस कम होकर 31.8 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। वहीं फरीदाबाद के तापमान में सबसे ज्यादा 2.9 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोत्तरी देखने को मिली। जिसके चलते तापमान 36.2 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया।

वहीं न्यूनतम तापमान की बात करें तो पिछले 24 घंटे में गुरुग्राम का न्यूनतम तापमान 0.9 डिग्री गिरावट के साथ 14.8 डिग्री पर पहुंच गया है। वहीं न्यूनतम तापमान में सबसे अधिक बढ़ोतरी पलवल वाटर सर्विस डिवीजन (एडब्ल्यूएस) में दर्ज की। जहां न्यूनतम तापमान 1.5 डिग्री बढ़त के साथ 15.6 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया।

Beware of rumours on LPG supply: Government sets up control rooms in every district
LPG supply पर अफवाहों से रहें सावधान: हरियाणा सरकार ने हर जिले में कंट्रोल रूम किए स्थापित, देखें लिस्ट

About the Author