Haryana Weather: हरियाणा में गर्मी से हाल बेहाल हुए लोग, 35 डिग्री तक पहुंचा पारा

Haryana Weather: हरियाणा में गर्मी बढ़ने लगी है। इस समय मौसम शुष्क है, और पश्चिमी हवाओं के कारण तापमान में हल्की बढ़ोतरी की संभावना है। 25 मार्च तक दिन के तापमान में थोड़ा बढ़ोतरी हो सकती है, जबकि हवाएं 10-15 ...

रेवाड़ी की हर अपडेट के लिए जुड़ें (@rewariupdate):

Haryana Weather: हरियाणा में गर्मी बढ़ने लगी है। इस समय मौसम शुष्क है, और पश्चिमी हवाओं के कारण तापमान में हल्की बढ़ोतरी की संभावना है। 25 मार्च तक दिन के तापमान में थोड़ा बढ़ोतरी हो सकती है, जबकि हवाएं 10-15 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चल सकती हैं। तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस का उतार-चढ़ाव भी देखने को मिल सकता है।

राज्य में लोग अब गर्मी का सामना कर रहे हैं, और अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच चुका है। महेंद्रगढ़ में तापमान सबसे ज्यादा 35 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जिसके कारण दिन का मौसम गर्म और रात का मौसम ठंडा है। सुबह और शाम में ठंडक का एहसास हो रहा है। इस मौसम में किसान लावणी के लिए मौसम को उपयुक्त मान रहे हैं क्योंकि खुला और साफ मौसम है।

स्वामित्व योजना से जुडी बड़ी अपडेट: 18 नवंबर को पोर्टल लॉन्च और लाल डोरा मालिकाना हक को लेकर रेवाड़ी डीसी अभिषेक मीणा की बैठक।
स्वामित्व योजना से जुडी बड़ी अपडेट : 18 नवंबर को लॉन्च होगा पोर्टल, देखें डीसी ने क्या निर्देश दिए

बीते 24 घंटे में चंडीगढ़ और अंबाला में तापमान में सबसे ज्यादा गिरावट आई है, और इन स्थानों का तापमान 31.6 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। वहीं, गुरुग्राम में तापमान में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी देखी गई, जहां 2.7 डिग्री सेल्सियस का इजाफा हुआ, और गुरुग्राम का तापमान 33.7 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया।

रेवाड़ी कोर्ट का फैसला: हत्या के दोषी को उम्रकैद की सजा सुनाए जाने के बाद रेवाड़ी पुलिस की कार्रवाई से जुड़ी तस्वीर।
रेवाड़ी कोर्ट का फैसला: शराब पीने से रोकने पर कार से कुचलकर की थी हत्या, दोषी को उम्रकैद और 21 हजार जुर्माना

About the Author