Aaj Ka Rashifal 12 March 2025: आज 12 मार्च के दिन कुछ राशि के जातकों को मिले-जुले परिणाम मिलने वाले हैं, तो वहीं कुछ जातक आज अपनी सेहत में लाभ महसूस करेंगे। राशिफल के अनुसार आज कुछ जातकों को किसी बड़ी समस्या से मुक्ति भी मिलने वाली है। जानें मेष, वृषभ, कर्क, सिंह, मिथुन, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि का आज का राशिफल…
मेष
आज आप प्रसन्न रहेंगे, मन उत्साह से भरा रहेगा। आज किसी निजी कार्यक्रम में जाना होगा, पुराने लोगों से मिलना होगा। किसी नए कार्य की प्लानिंग कर सकते हैं, आज स्वास्थ्य में लाभ होगा। कार्यक्षेत्र में उन्नति के अवसर मिलेंगे, कहीं से लाभ की प्राप्ति होगी।
वृषभ
आज संभाल कर रहें, शत्रुपक्ष आपके कार्य को बिगाड़ सकता है। वाणी का प्रयोग संभाल कर करें, किसी नए अपरिचित व्यक्ति पर अत्यधिक विश्वास न करें। परिवार के साथ कहीं बाहर जाने का प्रोग्राम बन सकता है। पुरानी बातों को लेकर कार्यक्षेत्र में मतभेद बढ़ सकते हैं।
मिथुन
मन में नेगेटिव थॉट आएंगे, जिस कारण मन अशांत रहेगा। आज कुछ बातों को इग्नोर करना आपके लिए लाभकारी रहेगा, व्यर्थ की झंझटों से दूर रहें। आज अपने लिए कोई नई वस्तु खरीद सकते हैं। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। अपने लोगों के प्रति चिंता मन में बनी रहेगी। व्यापार-व्यवसाय में स्थिति अनुकूल रहेगी।
कर्क
दिन अच्छा है, कुछ नए प्रोजेक्ट पर काम शुरू हो सकता है, पार्टनर्स का सहयोग प्राप्त होगा। नौकरी यदि में कार्य कर रहे लोगों को सफलता मिलेगी। आज अपने किसी खास व्यक्ति से मिलने से मन खुश रहेगा। कार्यक्षेत्र में लाभ मिलेगा। आज कुछ नया विचार मन में आएगा, जिससे आपको लाभ मिल सकता है।
सिंह
लाभ के योग बन रहे हैं, आज सफलता आपको प्राप्त होना निश्चित है। मन को एकाग्र रखें, अपने कार्य में पूरी ताकत झोंक दें। आज लाभ के योग निर्मित होंगे, अपने खास लोगों से सहयोग प्राप्त होगा। परिवार के लोगों के साथ मतभेद खत्म होंगे, कार्य क्षेत्र में नया आयाम मिलेगा।
कन्या
अपने हेल्थ पर ध्यान दें, अशांत मन के लिए योग आदि का सहारा लें। व्यापार आदि में परिवर्तन के योग बन रहे हैं। आर्थिक समस्याएं देखने को मिलेगी। किसी अपने के विरोध के कारण बनता हुआ कार्य बिगड़ सकता है। वाणी का प्रयोग संभलकर करें, प्रशासनिक कार्यों में हस्तक्षेप से बचें।
तुला
कहीं बाहर जाने का प्लान मन में बन सकता है, आज अपनों के साथ उसे समय व्यतीत होगा। कार्यक्षेत्र में उतार-चढ़ाव की स्थिति रहेगी, आर्थिक सहयोग मांगना पड़ सकता है। अपने किसी परिचित व्यक्ति द्वारा आज आपका सम्मान को ठेस पहुंच सकती है। अपने व्यवहार पर नियंत्रण रखें, नहीं तो प्रॉब्लम खड़ी हो सकती है।
वृश्चिक
आज का दिन शानदार रहेगा, कुछ नए प्लान जीवन में लागू कर सकते हैं। आज कुछ नया डिसीजन आपके लिए लाभकारी रहेगा, कार्यक्षेत्र में प्रतिष्ठा बढ़ेगी। परिवार में अपने लोगों का सहयोग मिलेगा। कहीं बाहर घूमने जाने का विचार परिवार के साथ बन सकता है।
धनु
आज का दिन बेहद अच्छा है, ईश्वर कृपा से आज आपके लिए लाभ के योग बनेंगे। व्यापार क्षेत्र में आप अपना नया कार्य शुरू कर सकते हैं, अपने मित्रों का सहयोग मिलेगा। परिवार में चल रही अनबन दूर होगी, किसी नए सदस्य का घर में आगमन होगा।
मकर
आज मन अशांत रहेगा, नेगेटिव थॉट मन में आएंगे। कार्यक्षेत्र में रुकावट होगी, अपनों से कुछ बातों को लेकर मतभेद होंगे। परिवार में स्थिति आपके विपरीत रहेगी। बिना विचार किया कहीं इन्वेस्ट न करें, नहीं तो नुकसान की संभावना है।
कुंभ
आज यदि किसी नए कार्य की शुरुआत करना चाहते हैं, तो सावधान रहें। किसी पर भी अत्यधिक भरोसा करना नुकसानदायक रहेगा। प्रॉपर्टी संबंधी कार्य और विवाद से दूर रहें। कार्यक्षेत्र में परिवर्तन न करें, परिवार में आपसी संबंध बिगड़ सकते हैं। कुछ बातों को इग्नोर करें, कार्यक्षेत्र में सामान्य स्थिति रहेगी।
मीन
आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा, स्वास्थ्य का ख्याल रखें। कहीं बड़ा निवेश करने का विचार मन में आ सकता है, जिससे आगामी समय में लाभ होगा। व्यापार आदि में स्थिति अच्छी रहेगी। अपनों से सतर्क रहें, किसी नए व्यक्ति पर अत्यधिक विश्वास न करें। आपकी कोई गोपनीय बात खुल सकती है, जिस कारण परेशानी आएगी।






