Haryana News: हरियाणा में खेतों के रास्ते होंगे पक्के, जानें क्या है हरियाणा सरकार की स्कीम ?

Haryana News: हरियाणा के लोगों के लिए अच्छी खबर है। खबरों की मानें, हरियाणा सरकार खेतों के सभी रास्तों को पक्का बनाने के लिए योजना तैयार कर रही है। इसकी जानकारी हरियाणा के विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने ...

Haryana News: हरियाणा के लोगों के लिए अच्छी खबर है। खबरों की मानें, हरियाणा सरकार खेतों के सभी रास्तों को पक्का बनाने के लिए योजना तैयार कर रही है। इसकी जानकारी हरियाणा के विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने दी है।

उन्होंने बताया कि ‘मुख्यमंत्री खेत खलिहान सड़क योजना’ (Chief Minister Farm Barn Road Scheme) के तहत हर विधानसभा क्षेत्र में 25 किलोमीटर तक खेतों के कच्चे रास्तों को पक्का करने का प्रावधान है। अब तक 90 विधानसभा क्षेत्र में 3580.44 KM के रास्तों को पक्का किया गया है। इस पर 63931.1 लाख रुपये की राशि भी जारी की गई है।

rewari
बचपन का दोस्त ही निकला हत्यारा !  पत्नी के साथ अवैध संबंध के शक में की थी वारदात !

जानकारी के मुताबिक, पंवार हरियाणा विधानसभा में चल रहे बजट सत्र के दौरान विधायक उमेद सिंह द्वारा पूछे गए सवाल का जवाब दे रहे थे। उन्होंने सदन में बताया कि हरियाणा ग्रामीण विकास योजना के तहत मुख्यमंत्री खेत खलिहान सड़क योजना 01 नवंबर 2018 से लागू की गई थी। इस योजना के अंतर्गत हर विधानसभा क्षेत्र में 25 KM तक खेतों के कच्चे रास्तों का निर्माण ईंटों से या 15 KM तक इंटरलोकिंग पेवर ब्लाक से किया जाने का प्रावधान है।

उन्होंने कहा कि मंत्रीगण/विधायकों की ओर से रखी गई मांग के अनुरूप जिला परिषद् के मुख्य कार्यकारी अभियंता और पंचायती राज के कार्यकारी अभियंता द्वारा कार्यों के प्रांकलन तैयार करवाकर सरकार को स्वीकृति हेतू भेजे जाते हैं। उसके बाद मुख्यमंत्री की ओर से अनुमोदन प्राप्त किया जाता है।

bawal viral video police
बावल की वायरल वीडियो की पुलिस ने बताई सच्चाई !

मंत्री पंवार ने बताया कि जहां तक चरखी दादरी जिले की बात है इस जिले में 28.41 KM के रास्तों को पक्का करने के लिए अब तक 10 करोड़ 39 लाख 31 हजार रुपये की राशि जारी की जा चुकी है।

Solar Rooftop Scheme 2026:
Solar Rooftop Scheme 2026: जानें सब्सिडी, पात्रता और आवेदन प्रक्रिया
About the Author