Haryana CM Nayab Singh Saini: जब अचानक अपना काफिला रुकवाकर इस गांव में पहुंच गए सीएम सैनी, लोगों को दिया बड़ा सरप्राइज!

Haryana CM Nayab Singh Saini: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी जमीन से जुड़े हुए नेता हैं। ये ही वजह है कि वो अक्सर कुछ ऐसा कर जाते हैं, जो चर्चा का विषय बन जाता है। इसी बीच रविवार को ...

Haryana CM Nayab Singh Saini: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी जमीन से जुड़े हुए नेता हैं। ये ही वजह है कि वो अक्सर कुछ ऐसा कर जाते हैं, जो चर्चा का विषय बन जाता है। इसी बीच रविवार को सीएम सैनी ने हिसार जाते वक्त भैणी महाराजपुर गांव में अचानक अपना काफिला रुकवा दिया और वहां उन्होंने ग्रामीणों से मुलाकात की और उन्हें होली की शुभकामनाएं भी दीं।

जानकारी के मुताबिक, सीएम नायब सैनी ने इस दौरान कहा कि हरियाणा सरकार किसान हितैषी होने के कारण लगातार किसानों के कल्याण के लिए फैसले ले रही है।

Haryana Census 2027: Self-enumeration begins on April 16; fill out the Census Form this way
Haryana Census 2027: स्व-गणना 16 अप्रैल से शुरू,ऐसे भरें Census Form

उन्होंने कहा कि किसानों के हित में सरकार ने सभी फसलों को एमएसपी पर खरीदने का फैसला किया है और ऐसा करने वाला हरियाणा देश का पहला राज्य है। इसके साथ ही नायब सिंह सैनी ने किसानों से फसल खराब की जानकारी भी ली।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने पिछले दिनों प्रदेश के विभिन्न जिलों में बेमौसमी बारिश और ओलावृष्टि से प्रभावित फसलों की विशेष गिरदावरी के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही क्षतीपूर्ति पोर्टल भी खोला गया है, जिस पर किसान अपनी खराब हुई फसलों की जानकारी दर्ज करा सकते हैं।

PMAY-U 2.0: Now the dream of urban poor will be fulfilled, 2,646 houses approved in Haryana
PMAY-U 2.0: अब शहरी गरीबों का सपना होगा पूरा, हरियाणा में 2,646 मकानों को मंजूरी

प्रदेश के मुख्यमंत्री के अचानक उनके बीच आने से ग्रामीणों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। मुख्यमंत्री न केवल ग्रामीणों के बीच खड़े हुए बल्कि उनकी समस्याएं भी सुनीं। ग्रामीणों ने कहा कि CM का इस तरह से उनसे मिलना उनके मिलनसार स्वभाव और मिलनसार व्यक्तित्व को दर्शाता है। सीएम सैनी ही ऐसा कर सकते हैं।

 

Beware of rumours on LPG supply: Government sets up control rooms in every district
LPG supply पर अफवाहों से रहें सावधान: हरियाणा सरकार ने हर जिले में कंट्रोल रूम किए स्थापित, देखें लिस्ट

About the Author