Yazuvendra Chahal: भारत और न्यूजीलैंड के बीच चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के मुकाबले में भारत ने बाजी मार ली। और इस बीच युजवेंद्र चहल ने अपनी निजी ज़िंदगी को लेकर इंटरनेट पर हलचल मचाई है। उनका और आरजे महवश का साथ देखा गया है, और दोनों की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं।
खासकर, चहल और महवश का मैच के दौरान एक-दूसरे के साथ बैठकर हंसी-मजाक करते हुए दिखाई देना लोगों का ध्यान खींच रहा है। धनश्री वर्मा से तलाक की खबरों के बीच, चहल और महवश की तस्वीरों ने उनके रिश्ते को लेकर कई कयासों को जन्म दिया है।
Instagram पर यह पोस्ट देखें
कई सोशल मीडिया यूजर्स इस बात का अनुमान लगा रहे हैं कि क्या दोनों डेट कर रहे हैं। हालांकि, चहल ने इस बारे में अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है और ना ही उन्होंने महवश के साथ अपने रिश्ते को लेकर कुछ खुलासा किया है।






