Haryana: हरियाणा में Family ID को लेकर आई बड़ी अपडेट, जोड़े गए ये 2 नए ऑप्शन

Haryana Family ID: हरियाणा में परिवार पहचान पत्र (PPP) एक जरूरी दस्तावेज बन चुका है। सरकार ने Family ID में नया ऑप्शन जोड़ा गया है। खासतौर पर गृहिणियों और बेरोजगार युवाओं को इसका फायदा मिलेगा, क्योंकि इसके माध्यम से इन वर्गों की ...

Haryana Family ID: हरियाणा में परिवार पहचान पत्र (PPP) एक जरूरी दस्तावेज बन चुका है। सरकार ने Family ID में नया ऑप्शन जोड़ा गया है। खासतौर पर गृहिणियों और बेरोजगार युवाओं को इसका फायदा मिलेगा, क्योंकि इसके माध्यम से इन वर्गों की पहचान को सरकारी योजनाओं से जोड़ना आसान हो जाएगा और उन्हें इसका सीधा लाभ मिलेगा।

जोड़े गए ये विकल्प

haryana family id update

अब Family ID में बेरोजगार युवाओं और गृहिणियों की जानकारी दर्ज की जा सकेगी। इससे उन्हें सरकारी योजनाओं और सेवाओं का लाभ मिल सकेगा।

Haryana Census 2027: Self-enumeration begins on April 16; fill out the Census Form this way
Haryana Census 2027: स्व-गणना 16 अप्रैल से शुरू,ऐसे भरें Census Form

इस अपडेट के जरिए सरकारी योजनाओं और सेवाओं को फैमिली आईडी के साथ लिंक किया गया है। इससे संबंधित जानकारी स्वतः अपडेट होगी। पेंशन योजनाएं (वृद्धावस्था, विधवा, विकलांग पेंशन), राशन कार्ड, और निवास प्रमाण पत्र जैसी महत्वपूर्ण सेवाएं अब सीधे फैमिली आईडी से जुड़ी रहेंगी।

बेरोजगार युवाओं के लिए लाभ

अब फैमिली आईडी कार्ड में बेरोजगार युवाओं की जानकारी अपडेट होने से उन्हें रोजगार योजना और बेरोजगारी भत्ता योजना का सीधा लाभ मिलेगा। इसके साथ ही, रोजगार कार्यालय के चक्कर काटने की आवश्यकता नहीं होगी।

PMAY-U 2.0: Now the dream of urban poor will be fulfilled, 2,646 houses approved in Haryana
PMAY-U 2.0: अब शहरी गरीबों का सपना होगा पूरा, हरियाणा में 2,646 मकानों को मंजूरी

गृहिणियों के लिए लाभ

फैमिली आईडी में गृहिणियों की जानकारी शामिल होने से उन्हें महिलाओं के लिए विशेष योजनाओं का लाभ आसानी से मिल सकेगा। सरकार द्वारा महिलाओं के लिए विभिन्न योजनाएं चलाई जा रही हैं, और इस नई सुविधा के तहत उनकी श्रेणी के अनुसार सही योजना का चयन किया जा सकेगा।

ऐसे अपडेट करें फैमिली आईडी

अगर आप अपनी फैमिली आईडी में यह जानकारी अपडेट करना चाहते हैं, तो ऑनलाइन पोर्टल या CSC सेंटर की मदद से इसे अपडेट किया जा सकता है। इसके लिए फैमिली आईडी नंबर और आवश्यक दस्तावेज़ की जरूरत होगी। एक बार जानकारी अपडेट हो जाने पर, आपको सरकारी योजनाओं का लाभ सीधे मिलेगा।

Beware of rumours on LPG supply: Government sets up control rooms in every district
LPG supply पर अफवाहों से रहें सावधान: हरियाणा सरकार ने हर जिले में कंट्रोल रूम किए स्थापित, देखें लिस्ट

About the Author