मुकेश अंबानी और नीता अंबानी की लव स्टोरी है बेहद दिलचस्प, प्रपोज करने के लिए तोड़ दिया था ट्रैफिक रूल

मुकेश अंबानी और नीता अंबानी बिजनेस जगत के सबसे मशहूर जोड़े हैं। क्रिकेटर, बॉलीवुड अभिनेता, उद्योगपति – सभी उनका सम्मान करते हैं। नीता अंबानी एक क्लासिकल डांसर भी है। क्या आप जानते हैं कि डांस के कारण ही नीता अंबानी ...

मुकेश अंबानी और नीता अंबानी बिजनेस जगत के सबसे मशहूर जोड़े हैं। क्रिकेटर, बॉलीवुड अभिनेता, उद्योगपति – सभी उनका सम्मान करते हैं। नीता अंबानी एक क्लासिकल डांसर भी है। क्या आप जानते हैं कि डांस के कारण ही नीता अंबानी और मुकेश अंबानी की शादी हुई थी? ये है उनकी प्रेम कहानी।

मुकेश अंबानी और नीता अंबानी की शादी की कहानी बेहद दिलचस्प है। उनकी शादी 1985 में हुई। नीता अंबानी एक शिक्षिका और शास्त्रीय नृत्यांगना थीं। शास्त्रीय नृत्य के प्रति उनके प्रेम ने उन्हें अंबानी खानदान की सबसे प्रसिद्ध ‘बहू’ बना दिया।

MixCollage 14 Mar 2024 01 51 PM 9762

bawal viral video police
बावल की वायरल वीडियो की पुलिस ने बताई सच्चाई !

नवरात्रि के मौके पर वह क्लासिकल डांस परफॉर्म कर रही थीं। उस समय समारोह में धीरूभाई अंबानी और कोकिलाबेन अंबानी मौजूद थे। उन्हें उनका नृत्य प्रदर्शन बहुत पसंद आया। उन्होंने फैसला किया कि वह उनके बड़े बेटे मुकेश अंबानी के लिए परफेक्ट बहू बनेंगी। उन्होंने शो के आयोजकों से नीता अंबानी के बारे में जानकारी ली।

धीरूभाई के कहने पर जब नीता मुकेश अंबानी से पहली बार मिलने पहुंची तो उनके लिए दरवाजा एक सफेद कमीज और काली पैंट पहने शख्स ने खोला। नीता की तरफ हाथ बढ़ाते हुए उस व्यक्ति ने नीता से कहा, हाय, मैं मुकेश हूं। इस दौरान नीता को यकीन नहीं हो रहा था कि वो इतने बड़े शख्स के साथ खड़ी हैं।

534681 4268519 updates

Rewari Viral Video: Young woman's high-voltage drama at Jhajjar Chowk petrol pump; video goes viral on social media.
Rewari Viral Video: झज्जर चौक पेट्रोल पंप पर युवती का हाई वोल्टेज ड्रामा, VIDEO सोशल मीडिया पर वायरल

जब मुकेश ने किया नीता को प्रपोज

news 2025 03 08T121811.923

प्यार भरी इन मुलाकातों के दौरान एक दिन जब नीता और मुकेश शाम करीब 7:30 बजे मुंबई के पेडर रोड से गुजर रहे थे तो उनकी कार एक ट्रैफिक सिग्नल पर रूकी, तभी मुकेश ने फिल्मी अंदाज में नीता से पूछा, क्या तुम मुझसे शादी करोगी? इस पर नीता ने शर्माते हुए मुकेश से गाड़ी चलाने को कहा।

लेकिन मुकेश अंबानी ने नीता से कहा कि जब तक वो जवाब नहीं देंगी, वो गाड़ी नहीं चलाएंगे। वहीं, सिग्नल खुल चुका था और उनकी गाड़ी के पीछे काफी गाड़ियां खड़ी हो चुकी थीं। इसके बाद नीता ने मुकेश के प्रपोजल को स्वीकार कर लिया। इसके बाद नीता और मुकेश दोनों शादी के पवित्र बंधन में बंध गए और आज भी यह खूबसूरत जोड़ा अपने प्यार की खुशबू से अपना संसार महका रहा है।

rewari update
Rewari News : इन दो महिलाओं की Video Viral ! रेवाड़ी की राजनीति गरमाई , देखें क्या है पूरा मामला !
About the Author