Haryana: हरियाणा में स्कूली बच्चों के लिए खुशखबरी, शिक्षा विभाग ने लिया ये फैसला

Haryana News: हरियाणा के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों के लिए एक बड़ी खुशखबरी आई है। सरकार ने सर्व शिक्षा अभियान के तहत प्रदेश भर के सरकारी स्कूलों के बच्चों के लिए मुफ्त पाठ्य पुस्तकें उपलब्ध करवाने की प्रक्रिया ...

Haryana News: हरियाणा के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों के लिए एक बड़ी खुशखबरी आई है। सरकार ने सर्व शिक्षा अभियान के तहत प्रदेश भर के सरकारी स्कूलों के बच्चों के लिए मुफ्त पाठ्य पुस्तकें उपलब्ध करवाने की प्रक्रिया तेज़ कर दी है।

इस साल कक्षा 1 से 8वीं तक के सभी बच्चों को मुफ्त किताबें मिलेंगी। किताबों की प्रिंटिंग शुरू कर दी गई है और मार्च के दूसरे हफ्ते में इन किताबों की आपूर्ति सभी स्कूलों में कर दी जाएगी। इस प्रक्रिया से बच्चों को समय से किताबें मिल सकेंगी और उन्हें लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा।

Haryana Census 2027: Self-enumeration begins on April 16; fill out the Census Form this way
Haryana Census 2027: स्व-गणना 16 अप्रैल से शुरू,ऐसे भरें Census Form

हरियाणा विद्यालय शिक्षा परियोजना परिषद के राज्य परियोजना निदेशक ने सभी जिलों के डीसीपी और डीईओ को निर्देश दिए हैं कि शैक्षिक सत्र 2025-26 के लिए कक्षा 1 से 8वीं तक की किताबें और कार्यपुस्तिकाओं की डिलीवरी मार्च के दूसरे हफ्ते तक पूरी कर दी जाए।

सभी स्कूलों के प्रधानाचार्यों को यह भी निर्देश दिए गए हैं कि वे एक अधिकारी को नियुक्त करें जो किताबों की डिलीवरी के समय स्कूल में मौजूद रहें।

PMAY-U 2.0: Now the dream of urban poor will be fulfilled, 2,646 houses approved in Haryana
PMAY-U 2.0: अब शहरी गरीबों का सपना होगा पूरा, हरियाणा में 2,646 मकानों को मंजूरी

About the Author