Viral News: भारत में कुछ ऐसे लोग है, जो अपने जुनून और सपने को पूरा करने के लिए कुछ भी कर जाते हैं। इसी बीच कैम्ब्रिज से पढ़े और पूर्व बैंकर सागर मल्होत्रा काफी चर्चा में हैं। उन्होंने भारत की पहली छोले कुलचे वेंडिंग मशीन का आविष्कार किया है। इस मशीन से 60 सेकंड में चार तरह के छोले मिलते हैं और ये कहा जा सकता है कि करीब 1 मिनट में एक साफ और स्वच्छ छोले कुलचे की प्लेट तैयार हो जाती है।
जानकारी के मुताबिक, सागर ने बैंकिंग में 10 साल तक काम किया और फिर खाने के प्रति अपने जुनून को आगे बढ़ाने का फैसला लिया। उन्होंने दिल्ली के राजौरी गार्डन में अपना पहला आउटलेट ‘चख दे छोले’ खोला और उनका दूसरा आउटलेट दिल्ली के विकासपुरी में है। खबरों की मानें, तो सागर जयपुर और बेंगलुरु में भी अपना छोले कुलचे का आउटलेट खोलने की तैयारी कर रहे हैं।.
View this post on Instagram
सागर मल्होत्रा ने एक इंटरव्यू में कि बैंकिंग क्षेत्र में उनका एक शानदार करियर था, लेकिन वह हमेशा अपने लिए कुछ करना चाहते थे। उन्होंने कहा कि,वह पढ़ाई करने के लिए कैम्ब्रिज गए थे और नौकरी भी की, लेकिन अंदर ही अंदर वह कुछ अलग करना चाहता था’. छोले कुलचे के शौकीन मल्होत्रा अक्सर सड़क किनारे दुकानों में साफ-सफाई न होने के चलते परेशान रहते थे. तभी उनके दिमाग में छोले कुलचे की वेंडिंग मशीन बनाने का आइडिया आया था।






