MP News: LPG सिलेंडर से गैस लीक कर ससुर से रील बनवा रही थी बहू, गलती से खोल दिया बल्ब का स्विच और फिर जो हुआ…

MP News: मध्य प्रदेश के ग्वालियर से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां रील बनाने के चक्कर में एक फ्लैट में विस्फोट हो गया और इस हादसे में साल और बहु बुरी तरह झुलस गए हैं। जिसके ...

MP News: मध्य प्रदेश के ग्वालियर से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां रील बनाने के चक्कर में एक फ्लैट में विस्फोट हो गया और इस हादसे में साल और बहु बुरी तरह झुलस गए हैं। जिसके चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के मुताबिक, यह घटना ग्वालियर के भिंड रोड पर स्थित गोला का मंदिर इलाके की है। यहां पर द लीगेसी प्लाजा अपार्टमेंट है। B ब्लॉक की पहली मंजिल पर बना फ्लैट रंजना का है। ब्लास्ट इतना तेज था कि एल वन फ्लैट के साथ बने एल 2 और  एल 3 फ्लैट की दीवारें भी उड़ गई है। वहीं 7वीं मंजिल तक फ्लैट के कांच टूट कर गिर पड़े। रंजन इसी बिल्डिंग के सातवें मंजिल पर किराए के दूसरे फ्लैट में अपने बेटी और बेटे के साथ रहती है। वहीं रंजना का पति संजीव राणा भिंड के गांव में रहता है। जिस फ्लैट में ब्लास्ट हुआ है, उसे रंजना ने किराए पर दिया हुआ था, जो एक दिन पहले ही खाली हुआ था।

इस मामले में हैरानी की बात यह है कि खाली फ्लैट में LPG सिलेंडर को लीक किया गया था, ताकि महिला वहां पर रील बना सके। फ्लैट की मालिक रंजना जाट और उनका चचिया ससुर अनिल जाट (26) विस्फोट की वजह से लगी आग में झुलस गए।

The untold story of the bravery of Rewari's brave Rao Tularam
Untold story: रेवाड़ी के वीर राव तुलाराम के शौर्य की अनकही गाथा, जिन्होने अंग्रेजों को दी खुली चुनौती

खबरों की मानें, तो यह घटना रात के करीब 2:30 बजे की है। यहां रंजना जाट हाथ में दस्ताने पहनकर सिलेंडर की नोज से गैस लीक कर रही थी और अनिल मोबाइल से वीडियो बना रहे थे। बताया जा रहा है कि इस दौरान 17 मिनट तक अलग-अलग तरीके से वीडियो बनाए गए। इतनी ही देर में फ्लैट गैस से पूरी तरह भर गया। दोनों मोबाइल की टॉर्च की रोशनी में ही वीडियो बना रहे थे। इसके बाद जब फ्लैट की लाइट जलाने के लिए अनिल ने सीएफएल का स्विच दबाया तो तुरंत स्पार्किंग हुई और तेज धमाके के साथ आग लग गई। इस घटना को पुलिस को सीसीटीवी भी मिला है।

 

These rules will change from 1 September 2025
Rule Changes: 1 सितंबर 2025 से बदल जाएंगे ये नियम, आम आदमी की जेब पर होगा सीधा असर

 

 

 

ips noorul hasan
Success Story: गरीबी में बीता बचपन, बिना कोचिंग IPS अफसर बने नूरूल हसन

About the Author