Rohtak Bar Election 2025: हरियाणा के रोहतक से बड़ी खबर आ रही है। खबरों की मानें, तो रोहतक जिला बार एसोसिएशन के लिए चुनाव के लिए आज मतदान नहीं होगा। इसके लिए पंजाब एवं हरियाणा बार काउंसिल ने गुरुवार की आधी रात को पत्र जारी कर दिया है।
चुनाव अधिकारी ने मतदान से तीन घंटे पहले सुबह पांच बजे इस आशय की सूचना सार्वजनिक की। उनका कहना है कि बार काउंसिल फिर से मतदान की तिथि तय करेगी।
इस बार काउंसिल ने चुनाव को लेकर सख्त गाइड लाइन तय की हैं। नियमों का हवाला देकर चार सदस्यीय चुनाव कमेटी ने 3,536 में से 1200 से ज्यादा वोट काट दी थी। हालांकि, बाद में आपत्ति दर्ज कराने पर कुछ वोट जोड़ने पर आंकड़ा 2,325 तक पहुंच गया है।
खबरों की मानें, तो बार एसोसिएशन के जिला चुनाव अधिकारी एडवोकेट प्रदीप मलिक का कहना है कि पंजाब एवं हरियाणा बार काउंसिल ने अगले आदेशों तक रोहतक बार एसोसिएशन का चुनाव स्थगित कर दिया गया है। जिसके चलते शुक्रवार को मतदान नहीं होगा। इसके लिए फिर से नई तिथि तय की जाएगी और इसमें करीब 15 से 20 दिन का समय लग सकता है।






