Haryana: हरियाणा में ट्रैफिक पुलिस का सख्त एक्शन, बुलेट बाइक से पटाखे बजाने वालों की नहीं खैर

Haryana News: हरियाणा में रोहतक ट्रैफिक पुलिस ने कॉलेज के छात्रों और युवाओं को एक अनोखे तरीके से संदेश दिया कि बुलेट बाइक पर पटाखे वाले साइलेंसर किसी भी हालत में स्वीकार नहीं किए जाएंगे। पुलिस ने जाट कॉलेज के ...

Haryana News: हरियाणा में रोहतक ट्रैफिक पुलिस ने कॉलेज के छात्रों और युवाओं को एक अनोखे तरीके से संदेश दिया कि बुलेट बाइक पर पटाखे वाले साइलेंसर किसी भी हालत में स्वीकार नहीं किए जाएंगे। पुलिस ने जाट कॉलेज के सामने उन बाइकों के साइलेंसरों को रोड रोलर से कुचल दिया, जिनका चालान किया गया था। कुल 400 साइलेंसरों को कुचलकर पुलिस ने युवाओं को यह कड़ा संदेश दिया कि इस प्रकार के साइलेंसर न केवल यातायात नियमों का उल्लंघन हैं, बल्कि इससे आम जनता, खासकर मरीजों और पढ़ाई कर रहे बच्चों को भी काफी परेशानी होती है।

Haryana Census 2027: Self-enumeration begins on April 16; fill out the Census Form this way
Haryana Census 2027: स्व-गणना 16 अप्रैल से शुरू,ऐसे भरें Census Form

ट्रैफिक पुलिस के इंचार्ज जोगेंद्र ग्रेवाल ने बताया कि यह कार्रवाई इसलिए की गई क्योंकि कई युवा अपने बुलेट बाइक के साइलेंसर को बदलकर पटाखे जैसा शोर करते हैं, जो शहरी इलाके में परेशानी पैदा करता है। इसका न केवल पर्यावरण पर नकारात्मक असर होता है, बल्कि यह सड़क पर खतरनाक स्थिति भी उत्पन्न कर सकता है। इसके अलावा, यह एक गंभीर सुरक्षा उल्लंघन है, जिसके तहत 10,500 रुपये का जुर्माना है।

PMAY-U 2.0: Now the dream of urban poor will be fulfilled, 2,646 houses approved in Haryana
PMAY-U 2.0: अब शहरी गरीबों का सपना होगा पूरा, हरियाणा में 2,646 मकानों को मंजूरी

पुलिस ने युवाओं को यह संदेश भी दिया कि इस तरह का पैसा बर्बाद करने के बजाय, उन्हें इसे अपनी सेहत और पढ़ाई पर खर्च करना चाहिए। इस अभियान का उद्देश्य शहर में ऐसे बाइकों की संख्या को कम करना है, जो सड़क पर पटाखे की तरह शोर मचाती हैं।

Beware of rumours on LPG supply: Government sets up control rooms in every district
LPG supply पर अफवाहों से रहें सावधान: हरियाणा सरकार ने हर जिले में कंट्रोल रूम किए स्थापित, देखें लिस्ट

About the Author