हरियाणा में जल्द निकाली जायेगी 13 हजार से अधिक पदों के लिए ग्रुप-डी की भर्ती

मुख्य सचिव ने आज विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की अध्यक्षता की।  जिलों के अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक में जुडे़। उल्लेखनीय है कि इस संबंध में मानव संसाधन विभाग के महानिदेशक को नियुक्ति प्राधिकारी मनोनित ...

मुख्य सचिव ने आज विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की अध्यक्षता की।  जिलों के अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक में जुडे़। उल्लेखनीय है कि इस संबंध में मानव संसाधन विभाग के महानिदेशक को नियुक्ति प्राधिकारी मनोनित किया गया है मुख्य सचिव ने बताया कि हरियाणा कर्मचारी चयन ( HSSC ) आयोग द्वारा ग्रुप-डी के 13 हजार से अधिक पदों की भर्ती की जाएगी। इनमें विभिन्न विभागों, बोर्डों और निगमों के लिए 500 पद भी शामिल हैं। इसके लिए विभागों द्वारा आयोग को मांग-पत्र भेजा गया है। इन कर्मचारियों का कॉमन कॉडर रहेगा, जिन्हें विभिन्न विभागों और जिलों में लगाया जाएगा।

 

Rewari crime: 2 more accused arrested in murderous attack on Sarpanch representative
Rewari Crime: सरपंच प्रतिनिधि पर जानलेवा हमला मामले में 2 और आरोपी गिरफ्तार, अब तक 8 दबोचे

मुख्य सचिव ने सभी विभागाध्यक्षों और प्रशासनिक सचिवों को निर्देश दिए कि विभागों द्वारा आयोग को पहले से भेजी गई मांग को ही दोबारा भेजना सुनिश्चित करें। विभागों द्वारा मांग-पत्र में भेजे गए पदों की संख्या भी पहले जितनी ही होनी चाहिए। अगर पदों की संख्या बढ़ी है तो उसे संशोधित कर सकते हैं। इस बार एचकेसीएल द्वारा विकसित पोर्टल के माध्यम से ही पद का नाम और प्रत्येक जिले के पदनाम निर्दिष्ट किए जाएंगे।

बैठक में विकास एवं पंचायत विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव अनिल मलिक, मानव संसाधन विभाग के प्रधान सचिव डी. सुरेश, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के सचिव रवि प्रकाश गुप्ता, उच्चतर शिक्षा विभाग के महानिदेशक राजीव रतन सहित अनेक वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहें।

rewari news
रेवाड़ी: VB-G RAM G Bill को वंदना पोपली ने बताया ऐतिहासिक, कहा- मनरेगा के नाम पर कांग्रेस ने चलाया था भ्रष्टाचार का तंत्र

About the Author