E-auction properties: रेवाड़ी सहित हरियाणा के विभिन्न जिलो मे आवासीय, व्यावसायिक व संस्थागत संपत्तियों की ई-नीलामी 26 अक्टूबर को

E-auction properties:  हाउसिंग बोर्ड हरियाणा  द्वारा विभिन्न जिलों की आवासीय, व्यावसायिक एवं संस्थागत संपत्तियों की http://hbh.gov.in  पोर्टल के माध्यम से 26 अक्टूबर, 2023 को ई-नीलामी की जाएगी। बोर्ड के प्रवक्ता ने इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि बोर्ड ...

E-auction properties:  हाउसिंग बोर्ड हरियाणा  द्वारा विभिन्न जिलों की आवासीय, व्यावसायिक एवं संस्थागत संपत्तियों की http://hbh.gov.in  पोर्टल के माध्यम से 26 अक्टूबर, 2023 को ई-नीलामी की जाएगी।

बोर्ड के प्रवक्ता ने इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि बोर्ड द्वारा प्रदेश के विभिन्न स्थानों नामत: रोहतक, सोनीपत, हिसार, पानीपत, रेवाड़ी, पलवल, सोनीपत, यमुनानगर, अलीपुर, झज्जर, सिरसा, फरीदाबाद, कुरुक्षेत्र, फतेहाबाद, सोहना, अम्बाला कैंट व करनाल में आवासीय संपत्तियों की जबकि बहादुरगढ़ में संस्थागत संपत्तियों तथा जिला सिरसा तथा मडलौडा में व्यावसायिक संपत्तियों की ई-नीलामी की जाएगी।

Haryana civic elections 2026: Voting in 7 cities on May 10, know the full schedule
Haryana निकाय चुनाव 2026: 10 मई को 7 शहरों में मतदान, जानें पूरा शेड्यूल

उन्होंने बताया कि ईएमडी डिपॉजिट हेतु अंतिम तिथि 23 अक्टूबर,2023 है। बोर्ड द्वारा एक हजार रुपये व 18 प्रतिशत जीएसटी पंजीकरण शुल्क तथा 500 रुपये व 18 प्रतिशत जीएसटी प्रोसेसिंग शुल्क निर्धारित किया गया है।

उन्होंने बताया कि ई-नीलामी http://hbh.gov.in  पोर्टल पर सुबह 10 बजे शुरू की जाएगी। इस संबंध में स्थलों की पूरी जानकारी और ई-नीलामी के नियम और शर्तें हाऊसिंग बोर्ड हरियाणा की ईमेल hbheauction2020@gmail.com से तथा हेल्पलाइन नंबर 0172-3520001 पर प्राप्त की जा सकती हैं।

NHM Haryana's leave process is online, immediate information will be available through SMS
Haryana: NHM हरियाणा में अवकाश प्रक्रिया हुई ऑनलाइन, SMS से मिलेगी तुरंत सूचना

 

Haryana Census 2027: Self-enumeration begins on April 16; fill out the Census Form this way
Haryana Census 2027: स्व-गणना 16 अप्रैल से शुरू,ऐसे भरें Census Form
About the Author