NH-11 : अशोका होटल के मशहूर पराठे, देशी घी में किया जाता है पराठे को फ्राई, रिश्तेदारों के लिए भी पराठे पैक कराते है लोग

NH-11 : रेवाड़ी – नारनौल हाइवे स्थित कुंड बस स्टैंड पर अशोका होटल के मशहूर पराठे लोगों को खूब भा रहे है। स्थानीय लोगों से लेकर दूर–दूर के लोगों के लिए भी अशोका होटल के पराठे पहली पसंद बने हुये ...

NH-11 : रेवाड़ी – नारनौल हाइवे स्थित कुंड बस स्टैंड पर अशोका होटल के मशहूर पराठे लोगों को खूब भा रहे है। स्थानीय लोगों से लेकर दूर–दूर के लोगों के लिए भी अशोका होटल के पराठे पहली पसंद बने हुये है।

वर्ष 1972 में हुई अशोका होटल की शुरुआत

NH-11

अशोका होटल की शुरुआत मनेठी निवासी सुल्तान सिंह यादव ने वर्ष 1972 में की थी। बड़े बेटे अशोक के नाम पर अशोका होटल की शुरुआत की गई थी। पहले यहाँ साधारण ढाबा चलाया जाता था। लेकिन वर्ष 1992 के बाद यहाँ केवल पराठे बनाए जा रहे है। जो पराठे लोगों को खूब पसंद आ रहे है।

Operation Track Down: Arms supplier arrested after police encounter; 11 serious cases registered.
Operation Track Down: पुलिस मुठभेड़ के बाद हथियार सप्लायर गिरफ्तार, 11 संगीन मामले दर्ज

NH-11 पर कुंड बस स्टैंड पर स्थित है ओल्ड अशोका

रेवाड़ी शहर से नेशनल हाइवे नंबर 11 (NH-11) पर जैसे ही रेवाड़ी से नारनौल की तरफ चलेंगे तो करीबन 20 किलोमीटर दूर कुंड बस स्टैंड पर अशोका होटल चलाया जा रहा है। पहले ये होटल एक था लेकिन बड़े भाई अशोका का देहांत होने के बाद छोटे दोनों भाइयों ने अब अलग –अलग होटल शुरू कर दिया है। ओल्ड अशोका के नाम से चलाये जा रहे होटल को रामकिशन संभालते है। पराठे भी वो खुद तैयार करते है।

दूर- दूर से लोग यहाँ आते है पराठे खाने

लोगों का कहना है कि इन पराठों का स्वाद बहुत अच्छा है। रेवाड़ी ही नहीं बल्कि दिल्ली और राजस्थान के लोग भी यहाँ पराठे खाने के लिए आते है। जिन लोगों को इस रास्ते से निकलना होता है तो वो पराठे के लिए कुंड में जरूर रुकते है। आस-पास के गांव के लोग तो घर पर रिश्तेदार आने पर पराठे यहाँ से पैक कराकर भी ले जाते है।  

Rewari Crime News: Major verdict by POCSO court: Life imprisonment for father and mother.
Rewari Crime News: POCSO कोर्ट का बड़ा फैसला, पिता और मां को आजीवन कारावास

About the Author