RTA action: रेवाड़ी मे ओवरलोड वाहनों पर सीएम फ्लाइंग और आरटीए की कार्रवाई, 1 बस और 7 डंपर पर लगाया साढ़े तीन लाख का जुर्माना

RTA action: बता दें कि जिले से गुजर रहे दिल्ली –जयपुर हाइवे और रेवाड़ी –रोहतक हाइवे पर ओवरलोड वाहन सड़क पर दौड़ रहे है। जो ना केवल सड़क को नुकसान पहुँचा रहे है। बल्कि हादसों का भी बड़ा कारण बन ...

RTA action: बता दें कि जिले से गुजर रहे दिल्ली –जयपुर हाइवे और रेवाड़ी –रोहतक हाइवे पर ओवरलोड वाहन सड़क पर दौड़ रहे है। जो ना केवल सड़क को नुकसान पहुँचा रहे है। बल्कि हादसों का भी बड़ा कारण बन रहे है। नियम कायदों को दरकिनार करके ओवरलोड वाहनों को सड़क पर दौड़ाया जा रहा है। जिसपर कार्रवाई करते हुए आज सीएम फ्लाइंग की टीम क्षेत्रीय परिवन प्राधिकरण की टीम (RTA action) को साथ लेकर हाइवे पर उतरी और 8 वाहनों के करीबन साढ़े तीन लाख के चालान किए गए।

Haryana civic elections 2026: Voting in 7 cities on May 10, know the full schedule
Haryana निकाय चुनाव 2026: 10 मई को 7 शहरों में मतदान, जानें पूरा शेड्यूल

दिल्ली –जयपुर नेशनल हाइवे और रेवाड़ी रोहतक नेशनल हाइवे के कट पर टीम ने चेकिंग शुरू की। जहाँ एक- एक करके ओवरलोड वाहनों को रुकवाया गया और सभी की जांच करके वाहनों को जब्त किया गया। इसी दौरान एक प्राइवेट बस भी नियमों को ताक पर रखकर सड़क पर दौड़ती पाई गई। जिसके खिलाफ भी कार्रवाई की गई है।

Haryana Census 2027: Self-enumeration begins on April 16; fill out the Census Form this way
Haryana Census 2027: स्व-गणना 16 अप्रैल से शुरू,ऐसे भरें Census Form

यहाँ आपको बता दें कि पिछले दिनों में आरटीए की टीम (RTA action) ने हाइवे पर बड़ी कार्रवाई करते हुये करीबन दो दर्जनभर अवैध रूप से संचालित बसों पर कार्रवाई करके करोड़ रूपाय से भी ज्यादा का जुर्माना लगाया था।  आरटीए अधिकारी ने कहा कि ओवरलोड वाहन चालक नियमों का पालन करें वरना कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

Rewari News: Municipal Council Rewari and Municipal Corporation Dharuhera Election 2026
Rewari News: नगर परिषद रेवाड़ी व नगर पालिका धारूहेड़ा चुनाव 2026,10 मई को मतदान, नामांकन व पूरी शेड्यूल जानकारी

About the Author