HBSE 12th Topper: रेवाड़ी की बेटी दीपिका ने किया हरियाणा टॉप, शिक्षा मंत्री ने फोन पर दी बधाई

HBSE 12th Topper: हरियाणा शिक्षा बोर्ड ने आज 12वीं का परीक्षा परिणाम जारी कर दिया है,  जिस परीक्षा परिणाम में लड़कियों ने बाजी मारी है, वहीं अगर टॉपर की बात करें तो रेवाड़ी की दीपिका मेघवाल ने हरियाणा टॉप किया ...

HBSE 12th Topper: हरियाणा शिक्षा बोर्ड ने आज 12वीं का परीक्षा परिणाम जारी कर दिया है,  जिस परीक्षा परिणाम में लड़कियों ने बाजी मारी है, वहीं अगर टॉपर की बात करें तो रेवाड़ी की दीपिका मेघवाल ने हरियाणा टॉप किया है।

रेवाड़ी के जाट गाँव की रहने वाली दीपिका  शुरू से ही एक मेधावी छात्रा रही है। जैसे ही आज रिजल्ट जारी हुए तो पहले तो दीपिका को विश्वास ही नहीं हो रहा था कि उसने टॉप किया है लेकिन फिर कन्फर्म किया तो विश्वास हुआ कि उसने हरियाणा टॉप किया है.

HBSE 12th Topper

Haryana 12th Board Topper 2026: Rewari's daughter Deepika tops Haryana Board, honoured by Health Minister
Haryana 12th Board Topper 2026: रेवाड़ी की बेटी दीपिका ने हरियाणा बोर्ड में किया टॉप, स्वास्थ्य मंत्री ने किया सम्मानित

दीपिका की इस उपलब्धि पर  रिश्तेदार और मिलने वाले उनके घर बधाई देने के लिए पहुंच रहे हैं। यहां तक कि शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने भी फ़ोन करके दीपिका को बधाई दी है।

दीपिका ने कहा कि उसने सामान्य बच्चों की तरह ही पढ़ाई की है, बस वो सोशल मीडिया और मोबाइल से दूर रही और उसने फोकस करके पढ़ाई की। दीपिका ने कहा कि उसका लक्ष्य है कि वह आगे चलकर यूपीएससी करें क्वालीफाई करें और आईएएस बनकर देश की सेवा करें.

 

Dharuhera Municipal Election Result 2026: BJP candidate Ajay Jangra became the chairman
Dharuhera Municipal Election Result 2026: BJP प्रत्याशी अजय जांगड़ा बने चेयरमैन

 

फ़िलहाल दीपिका के घर पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है और दीपिका और परिवार इस खुशी से फूले नहीं समा रहे है.

Rewari Nagar Parishad Election Result 2026: BJP's Vinita Peepal wins big
Rewari Nagar Parishad Election Result 2026: BJP की विनीता पीपल की बड़ी जीत, कांग्रेस की निहारिका को हराया

About the Author