Dharuhera Municipal Election Result 2026: BJP प्रत्याशी अजय जांगड़ा बने चेयरमैन

Dharuhera Municipal Election Result 2026: धारुहेड़ा नगर पालिका चुनाव 2026 , राजकीय महाविद्यालय खरखड़ा में आज नगर पालिका चुनाव की मतगणना का कार्य शांतिपूर्वक माहौल में संपन्न हुआ। निर्वाचन अधिकारी एवं रेवाड़ी के एसडीएम सुरेश कुमार की देखरेख में मतगणना ...

Dharuhera Municipal Election Result 2026: धारुहेड़ा नगर पालिका चुनाव 2026 , राजकीय महाविद्यालय खरखड़ा में आज नगर पालिका चुनाव की मतगणना का कार्य शांतिपूर्वक माहौल में संपन्न हुआ। निर्वाचन अधिकारी एवं रेवाड़ी के एसडीएम सुरेश कुमार की देखरेख में मतगणना करवाई गई। यहां ऑब्जर्वर के तौर पर महेंद्रगढ़ जिला के एडीसी तरुण पावरिया तथा पुलिस ऑब्जर्वर के तौर पर गुरुग्राम की संयुक्त पुलिस आयुक्त संगीता कालिया ने मतगणना कार्य व सुरक्षा प्रबंधों का निरीक्षण किया। यहां से BJP प्रत्याशी सत्यनारायण उर्फ अजय जांगड़ा चेयरमैन पद के लिए निर्वाचित घोषित किए गए।

सर्वप्रथम सुबह आठ बजे पार्षद पद के लिए मतों की गिनती करवाई गई। उसके बाद चेयरमैन पद के लिए मतों की गणना हुई। महाविद्यालय के सभागार में मतगणना के लिए चार टेबल लगाई गई व सात राउंड में यह कार्य किया गया। तीन घंटे तक चली इस मतगणना में चेयरमैन पद के लिए BJP उम्मीदवार सत्यनारायण उर्फ अजय जांगड़ा को 9392 वोट मिले। उन्होंने निर्दलीय प्रत्याशी बाबू लाल लांबा को 6236 मतों के बड़े अंतर से पराजित किया। बाबू लाल लांबा को 3156 व कांग्रेस प्रत्याशी कुमारी राज को 1817 मत प्राप्त हुए। चेयरमैन पद के लिए चुनाव में यहां कुल 6 उम्मीदवार थे।

वार्ड नंबर एक से कविता बुधवार को पार्षद चुना गया। उन्होंने 258 मत प्राप्त कर अपने निकटतम प्रतिद्वंदी योगेश शर्मा को नौ वोटों से हराया। योगेश शर्मा को 249 वोट मिले। वार्ड नंबर दो में देवेंद्र कुमार शर्मा निर्वाचित हुए। देवेंद्र शर्मा को 699 मत मिले, जबकि उनकी निकटतम प्रतिद्वंदी कविता ने 361 वोट लिए।

rewari
Rewari : मुकेश हत्याकांड पुलिस का खुलासा , 2 आरोपी गिरफ्तार

वार्ड नंबर तीन से त्रिलोक सिंह धारीवाल को निर्वाचित घोषित किया गया। उन्होंने 682 वोट लेकर नितेश यादव को 59 मतों से पराजित किया। वार्ड नंबर चार से निहाल सिंह पार्षद चुने गए हैं। उन्हें 452 मत प्राप्त हुए और उनके नजदीकी उम्मीदवार सुनील कुमार ने 312 वोट लिए। वार्ड नंबर 5 से गोपाल विजयी हुए। उनको 412 वोट मिले और उन्होंने पालन शर्मा को 88 वोटों से हराया।

वार्ड नंबर 6 से कृष्णा देवी निर्वाचित हुईं। उन्हें 469 और उनकी निकटतम उम्मीदवार बीना देवी को 305 मत प्राप्त हुए। वार्ड सात से मोनिका विजयी रहीं। उन्होंने सुनीता को 144 मतों से पराजित किया। वार्ड नंबर आठ से अमन राव ने 477 वोट लेकर वरुण कुमार को 103 मतों से हराया। वार्ड नंबर नौ से रंजन यादव निर्वाचित हुए। पार्षद पद पर उन्होंने विपिन सिंह को 78 वोटों के अंतर से हरा कर यह जीत हासिल की।

वार्ड नंबर दस से अमित यादव ने 179 मत प्राप्त कर सुरेश बोहरा को 43 मतों से पराजित किया। सुरेश बोहरा को 136 वोट मिले। वार्ड नंबर 11 से रीना रानी ने जय सिंह को 56 मतों से हरा कर जीत हासिल की। वार्ड नंबर 12 से धर्मबीर ने 438 वोट लेकर जीत प्राप्त की। उन्होंने जितेंद्र सिंह नेगी को 289 वोट के भारी अंतर से हराया।

rewari police news
कैब बुक करके की थी वारदात, चढ़े रेवाड़ी पुलिस के हत्थे !

वार्ड नंबर 13 में प्रिया कुमारी 292 वोट लेकर विजयी रहीं। उन्होंने बिमला देवी को 126 वोटों से पराजित किया। वार्ड नंबर 14 में अनिल कुमार ने 525 मत लेकर पार्षद पद प्राप्त किया। उन्होंने अनु को 83 वोटों से हराया। वार्ड नंबर 15 में किरण ने जीत हासिल की। उनकी प्रतिद्वंद्वी सुनीता रानी को 373, जबकि किरण को 574 वोट मिले। वार्ड नंबर 16 में काफी नजदीकी मुकाबला देखने को मिला।

यहां मनीषा सैनी ने 650 मत प्राप्त कर केवल तीन मतों से जीत हासिल की। उनकी निकटतम प्रतिद्वंद्वी दीपा को 647 वोट मिले। वार्ड नंबर 17 में मन्शा सैनी ने 418 वोट लेकर जीत हासिल की। उनकी नजदीकी उम्मीदवार पुष्पा को 211 वोट मिले। वार्ड नंबर 18 में सुमित्रा देवी ने 445 वोट प्राप्त कर नीतू यादव को 234 मतों से पराजित किया। एसडीएम सुरेश कुमार ने बतौर निर्वाचन अधिकारी सभी जीते हुए प्रत्याशियों को निर्वाचन-पत्र प्रदान किया।

rewari
बचपन का दोस्त ही निकला हत्यारा !  पत्नी के साथ अवैध संबंध के शक में की थी वारदात !

About the Author