Haryana: मनरेगा मजदूरों के लिए खुशखबरी, 1 अप्रैल से मिलेंगे 331 रुपये की बजाय 357 रुपए

Haryana: डीसी अशोक कुमार गर्ग ने बताया कि केंद्र सरकार ने मनरेगा में काम करने वाले श्रमिकों के प्रतिदिन मिलने वाले दैनिक वेतन में बढ़ोतरी की है। राज्यवार की गई दैनिक वेतन में बढ़ोतरी के तहत हरियाणा (Haryana) के मनरेगा ...

Haryana: डीसी अशोक कुमार गर्ग ने बताया कि केंद्र सरकार ने मनरेगा में काम करने वाले श्रमिकों के प्रतिदिन मिलने वाले दैनिक वेतन में बढ़ोतरी की है। राज्यवार की गई दैनिक वेतन में बढ़ोतरी के तहत हरियाणा (Haryana) के मनरेगा श्रमिकों को दैनिक वेतन में 26 रुपये बढ़कर 357 रुपये मिलेंगे। उन्होंने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार मजदूरों व कामगारों के हक के लिए सदैव प्रयासरत है। मनरेगा मजदूरों को केंद्र सरकार ने बड़ा तोहफा दिया है। इससे ग्रामीण विकास में तेजी आएगी।

rewari
बचपन का दोस्त ही निकला हत्यारा !  पत्नी के साथ अवैध संबंध के शक में की थी वारदात !

दैनिक वेतन में 26 रुपये की बढ़ोतरी

haryana

डीसी ने बताया कि हरियाणा प्रदेश में मनरेगा के तहत काम करने वाले श्रमिकों को अब एक अप्रैल, 2023 से प्रतिदिन के हिसाब से 357 रुपये मिलेंगे। उन्होंने बताया कि ग्रामीण विकास मंत्रालय द्वारा हरियाणा (Haryana) प्रदेश के मनरेगा में काम करने वाले श्रमिकों के लिए दैनिक वेतन में 26 रुपये के हिसाब से बढ़ोतरी की है।

bawal viral video police
बावल की वायरल वीडियो की पुलिस ने बताई सच्चाई !

पहले दिये जाते थे 331 रुपये प्रतिदिन 

इससे पहले मनरेगा मजदूरों को हरियाणा (Haryana) में 331 रुपये प्रतिदिन दिए जाते रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा गरीब परिवारों को रोजगार उपलब्ध करवाते हुए मनरेगा के तहत ग्रामीण विकास से संबंधित अनेक विकास कार्य करवाए जाते हैं।

Solar Rooftop Scheme 2026:
Solar Rooftop Scheme 2026: जानें सब्सिडी, पात्रता और आवेदन प्रक्रिया

About the Author