NH11 पर ट्रोला और कार में जोरदार टक्कर के बाद धमाका, आग में 5 लोग झुलसे

रेवाड़ी – नारनौल नेशनल हाइवे नम्बर 11 पर पीथड़ावास गाँव के पास बीती देर रात ट्रोला और कार में जोरदार टक्कर हो गई और धमाके के बाद आग लग गई. इस हादसे में कार सवार लोग कुछ समझ पाते इससे ...

रेवाड़ी – नारनौल नेशनल हाइवे नम्बर 11 पर पीथड़ावास गाँव के पास बीती देर रात ट्रोला और कार में जोरदार टक्कर हो गई और धमाके के बाद आग लग गई. इस हादसे में कार सवार लोग कुछ समझ पाते इससे पहले एक इतनी फ़ैल गई कि उन्हें कार से निकलने का समय तक नहीं मिल पाया और वो आग में झुलस गए.

 

Haryana Census 2027: Self-enumeration begins on April 16; fill out the Census Form this way
Haryana Census 2027: स्व-गणना 16 अप्रैल से शुरू,ऐसे भरें Census Form

जिसके बाद हाईवे से गुजर रहे अन्य वाहन चालकों ने इसकी सूचना तुरंत दमकल विभाग को दी. मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ियों ने आग पर काबू पाया और बुरी तरह झुलसे लोगों को एंबुलेंस की मदद से तुरंत ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया. उनकी हालत गंभीर होने के कारण पांचों को रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया गया. वहीं इस हादसे में कार जलकर पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई, जबकि ट्रॉले का अगला हिस्सा (कैबिन) पूरी तरह से जल गया. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि टक्कर के बाद जोरदार धमाका हुआ और फिर दोनों वाहनों में आग लग गई.

 

Rewari News: Municipal Council Rewari and Municipal Corporation Dharuhera Election 2026
Rewari News: नगर परिषद रेवाड़ी व नगर पालिका धारूहेड़ा चुनाव 2026,10 मई को मतदान, नामांकन व पूरी शेड्यूल जानकारी

जानकारी के मुताबिक हादसे का शिकार हुए सभी कार सवार राजस्थान के खेतड़ी के रहने वाले थे. इनमें चार लोगों की पहचान हो गई है.  राजेश, सुरेश, हीरालाल और राजेश कुमार शामिल है.  जिनकी सभी की उम्र 30 से 40 वर्ष के बीच है.  ये सभी रात के समय खेतड़ी से नारनौल होते हुए रेवाड़ी की तरफ आ रहे थे.

 

Ambedkar Jayanti 2026: Chiranjiv Rao offered garland in Rewari, targeted BJP
Ambedkar Jayanti 2026: Rewari में Chiranjiv Rao ने किया माल्यार्पण, BJP पर साधा निशाना

 ये भी पढ़े : खुशखबरी: अग्निपथ योजना के तहत हरियाणा के इन 8 जिलो में होगी खुली भर्ती https://rewariupdate.com/?p=22016

About the Author