Haryana HCS Promotion: हरियाणा के प्रशासनिक महकमे से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने हरियाणा सिविल सेवा (HCS) के 27 अधिकारियों में से 18 अफसरों के भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में प्रमोशन को मंजूरी दे दी है। यह निर्णय डिपार्टमेंटल प्रमोशन कमेटी (DPC) की हालिया बैठक में लिया गया, जिससे वर्षों से पदोन्नति का इंतजार कर रहे अफसरों को बड़ी राहत मिली है।
18 अफसरों को मिली IAS रैंक
इनमें प्रमुख रूप से 2002 और 2004 बैच के अधिकारी शामिल हैं। इनमें 2002 बैच के मुनीष नागपाल, महेंद्र पाल,सतपाल शर्मा, सुशील कुमार, और 2004 बैच के वर्षा खंगवाल, वीरेंद्र सहरावत, सतेंद्र दुहन, मनिता मलिक, सतबीर सिंह, अमृता सिवाच, योगेश कुमार, डॉ. वंदना दिसोदिया, डॉ. सुभिता ढाका, जयदीप कुमार, सम्वर्तक खंगवाल, अनुराग ढालिया, योगेश कुमार मेहता और नवीन कुमार आहुजा शामिल है।
9 अफसरों को प्रोविजनल प्रमोशन
2002 बैच के 9 अन्य अफसरों को प्रोविजनल प्रमोशन दिया गया है, क्योंकि इनका मामला पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में विचाराधीन है। इन अफसरों को स्थायी प्रमोशन कोर्ट के निर्णय के बाद ही मिल सकेगा। प्रोविजनल लिस्ट में शामिल अधिकारी वीना हुड्डा, सुरेंद्र सिंह, जगदीप ढांडा, डॉ. सरिता मलिक, कमलेश कुमार भादू, कुलधीर सिंह, वत्सल वशिष्ठ, जगनिवास, महाबीर प्रसाद हैं।






