Haryana: हरियाणा में 17 वर्षीय युवक सौतेली मां के साथ फरार, पिता ने उठाए पुलिस पर सवाल

Haryana News: हरियाणा के नूंह जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक 17 वर्षीय किशोर अपनी 40 वर्षीय सौतेली मां के साथ फरार हो गया है। इस मामले ने न केवल पारिवारिक रिश्तों को झकझोर कर ...

Haryana News: हरियाणा के नूंह जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक 17 वर्षीय किशोर अपनी 40 वर्षीय सौतेली मां के साथ फरार हो गया है। इस मामले ने न केवल पारिवारिक रिश्तों को झकझोर कर रख दिया है, बल्कि पुलिस कार्रवाई और जांच पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।

बासदल्ला गांव के निवासी रामकिशन ने इस पूरे घटनाक्रम को लेकर मुख्यमंत्री शिकायत पोर्टल (CM विंडो) पर शिकायत दर्ज करवाई है। उन्होंने आरोप लगाया है कि उनके नाबालिग बेटे और उनकी दूसरी पत्नी के बीच ‘गैरवाजिब संबंध’ बन गए, जिसके चलते दोनों घर छोड़कर चले गए।

रामकिशन ने बताया कि करीब 18 साल पहले उन्होंने फिरोजाबाद की एक महिला से पहली शादी की थी, जिससे उन्हें एक बेटा हुआ। पत्नी की बीमारी के कारण मृत्यु हो गई, और इसके बाद उनका बेटा भी अचानक लापता हो गया। तीन साल तक बेटे की कोई खबर नहीं मिली।

Haryana Census 2027: Self-enumeration begins on April 16; fill out the Census Form this way
Haryana Census 2027: स्व-गणना 16 अप्रैल से शुरू,ऐसे भरें Census Form

पति ने बताया कि पत्नी और बेटे के चले जाने से मैं बिल्कुल अकेला हो गया था। फिर मैंने सोहना की एक महिला से दूसरी शादी की। उससे मुझे एक बेटी हुई। लगभग 15 साल तक सबकुछ सामान्य चला। तीन महीने पहले अचानक मेरा लापता बेटा वापस लौट आया और हमारे साथ घर पर रहने लगा।

रामकिशन ने बताया कि बेटा सौतेली मां को अपनी माँ की तरह मानने लगा था, लेकिन कुछ समय बाद दोनों में ऐसा रिश्ता बन गया, जो समाज और रिश्तों के लिहाज़ से न केवल अस्वीकार्य है, बल्कि कानूनन भी गलत है।

पीड़ित पिता का कहना है कि स्थानीय पुलिस ने उन्हें बताया कि दोनों ने कोर्ट मैरिज कर ली है। लेकिन रामकिशन ने इसका विरोध करते हुए कहा, “मेरा बेटा अभी केवल 17 साल का है। नाबालिग होने के कारण उसकी कोर्ट मैरिज संभव ही नहीं है।” उन्होंने आरोप लगाया कि जांच अधिकारी ने इस मामले में पैसे लेकर इसे रफा-दफा कर दिया।

PMAY-U 2.0: Now the dream of urban poor will be fulfilled, 2,646 houses approved in Haryana
PMAY-U 2.0: अब शहरी गरीबों का सपना होगा पूरा, हरियाणा में 2,646 मकानों को मंजूरी

रामकिशन ने कहा कि वह पिछले तीन महीनों से बेटे और पत्नी की तलाश कर रहे हैं, लेकिन नूंह पुलिस से उन्हें कोई मदद नहीं मिल रही। उन्होंने अपनी शिकायत में साफ तौर पर लिखा है कि पुलिस की निष्क्रियता और लापरवाही के कारण उन्हें न्याय नहीं मिल पा रहा है। उनका कहना है कि अब मुख्यमंत्री से ही उम्मीद है कि वह हस्तक्षेप कर निष्पक्ष जांच करवाएं।

 

Beware of rumours on LPG supply: Government sets up control rooms in every district
LPG supply पर अफवाहों से रहें सावधान: हरियाणा सरकार ने हर जिले में कंट्रोल रूम किए स्थापित, देखें लिस्ट
About the Author