Viral News: महाराष्ट्र के पालघर से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां पुलिस ने एक 13 साल के बच्चे को हत्या के आरोप में हिरासत में लिया गया है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने दावा किया कि लड़के ने एक सीरियल किलर से जुड़ी एक हिंदी फिल्म देखने के बाद अपनी छह साल की बहन को मार डाला। जिसके बाद उसे पकड़ लिया गया है।
जानकारी के मुताबिक, यह पूरा मामला पेल्हार पुलिस थाना क्षेत्र का है। यहां एक बच्ची का शव सुबह करीब साढ़े चार बजे श्रीराम नगर पहाड़ी पर मिलने के बाद हड़कंप मच गया। जिसके बाद पुलिस ने नालासोपारा से एक 13 साल के लड़के को हिरासत में ले लिया है। बच्ची का चचेरा भाई बताया जा रहा है। उसने कथित तौर पर जलन की वजह से अपनी बहन की हत्या कर दी। खबरों की मानें, तो नाबालिग ने पुलिस पूछताछ में बताया है कि उसने अपनी बहन की हत्या इसलिए कर दी क्योंकि उसे लगता था कि परिवार के सभी लोग उसे ज्यादा लाड़-प्यार करते थे’
सीसीटीवी की मदद से आरोपी तक पहुंची पुलिस
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि 6 साल की बच्ची शनिवार शाम को लापता हो गई थी। जिसके बाद उसके परिजनों ने पुलिस से संपर्क किया था। इसके बाद पुलिस ने छानबीन शुरू की और पास की एक कंपनी के आसपास के CCTV फुटेज में लड़का लड़की को कहीं ले जाता हुआ दिख रहा है। उन्होंने बताया कि लड़के ने पहले तो पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की लेकिन बाद में उसने सच कबूल कर लिया.’
पहले घोंटा गला और फिर पत्थर से कुचल दिया सिर
अधिकारी ने कहा कि लड़के ने सीरियल किलर से जुड़ी फिल्म ‘रमन राघव’ देखने के बाद अपनी बहन का गला घोंट दिया और फिर उसके चेहरे को पत्थर से कुचल दिया ताकि कोई उसे पहचान न सके। फिलहाल, पुलिस ने नाबालिग पर भारतीय न्याय संहिता के तहत हत्या का मामला दर्ज किया गया है और जांच में जुट गई है।






