रेवाड़ी शहर , धारूहेड़ा और ये कालोनी रहेगी 20 -21 जुलाई को बंद

नगर परिषद लिमिट रेवाड़ी शहर, नगर पालिका लिमिट धारूहेडा शहर और नारायण विहार, भगवान सिंह कालोनी व निरंजन कालोनी 20 व 21 जुलाई को रहेगी बंद : जिलाधीश NEET Re-Exam News: अभ्यर्थियों के लिए फ्री बस यात्रा, जानें क्या है ...

नगर परिषद लिमिट रेवाड़ी शहर, नगर पालिका लिमिट धारूहेडा शहर और नारायण विहार, भगवान सिंह कालोनी व निरंजन कालोनी 20 व 21 जुलाई को रहेगी बंद : जिलाधीश

NEET Re-Exam News: Free bus travel for candidates: Know the rules.
NEET Re-Exam News: अभ्यर्थियों के लिए फ्री बस यात्रा, जानें क्या है नियम

रेवाड़ी 19 जुलाई। जिलाधीश यशेन्द्र सिंह ने जिला में बढ़ते हुए कोरोना केस की रोकथाम के लिए आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 व एपेडमिक एक्ट में निहित शक्तियों का प्रयोग करते हुए नगर परिषद लिमिट रेवाड़ी शहर, नगर पालिका लिमिट धारूहेडा शहर तथा धारूहेडा के साथ लगती नारायण विहार, भगवान सिंह कालोनी व निरंजन कालोनी को 20 व 21 जुलाई को बंद रखने के आदेश जारी किए हैं। इस दौरान अधिक कोरोना केस वाले एरिया का विशेष सैनिटाईजेशन होगा। दो दिन तक चलने वाले सैनिटाईजेशन अभियान के दौरान नगर परिषद लिमिट रेवाड़ी शहर, नगर पालिका लिमिट धारूहेडा शहर तथा धारूहेडा के साथ लगती नारायण विहार, भगवान सिंह कालोनी व निरंजन कालोनी पूर्ण रुप से बंद रहेगी। इस दौरान अस्पताल, क्लीनिक, नर्सिंग होम, फार्मेसी, कैमिस्ट शॉप खुली रहेंगीं जबकि किराना, फल व सब्जी की दुकानें (प्रात: 10 बजे से दोपहर बाद 3 बजे तक) खुली रहेंगीं। ये आदेश इंडस्ट्रीज और सरकारी व निजी कार्यालयों पर लागू नहीं होंगें।

NEET-UG Exam Alert: Exam at 12 centers in Rewari; entry denied if these items are carried.
NEET-UG Exam Alert: रेवाड़ी के 12 केंद्रों पर परीक्षा, ये सामान ले गए तो नहीं मिलेगी एंट्री

जिलाधीश ने बताया कि प्रशासन द्वारा कोरोना वायरस की रोकथाम एवं बचाव के लिए यह निर्णय लिया गया है। उन्होंने कहा कि आदेशों की अवहेलना करने वालों के विरूद्घ आवश्यक कानूनी कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। उन्होंने सम्बंधित अधिकारियों को आदेशों की सख्ती से पालना करवाना सुनिश्चित करने और एरिया को सैनेटाइज करवाने के निर्देश दिए।

Rewari Job Fair 2026:Over 20 companies will offer jobs; head to ITI Rewari on June 16!
Rewari Job Fair 2026: 20 से ज्यादा कंपनियां देंगी नौकरी, 16 जून को पहुंचें ITI रेवाड़ी!

About the Author