Haryana: हरियाणा में पुलिस चौकी में युवक की संदिग्ध मौत, पत्नी की शिकायत के बाद पुलिस ने किया था गिरफ्तार

Haryana News: हरियाणा के हिसार जिले की मंगाली पुलिस चौकी में एक युवक की हिरासत में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की पहचान गांव मंगाली झारा निवासी संजय कांटीवाल के रूप में हुई है। पुलिस ने उसे मंगलवार ...

Haryana News: हरियाणा के हिसार जिले की मंगाली पुलिस चौकी में एक युवक की हिरासत में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की पहचान गांव मंगाली झारा निवासी संजय कांटीवाल के रूप में हुई है। पुलिस ने उसे मंगलवार रात शराब के नशे में पकड़ा था और हवालात में बंद किया था। बुधवार सुबह जब पुलिसकर्मी चौकी में पहुंचे, तो संजय मृत अवस्था में मिला।

rewari
बचपन का दोस्त ही निकला हत्यारा !  पत्नी के साथ अवैध संबंध के शक में की थी वारदात !

जानकारी के अनुसार, संजय की पत्नी ने मंगाली चौकी में मारपीट की शिकायत दी थी। इसी शिकायत के आधार पर पुलिस ने संजय को रात में हिरासत में लेकर हवालात में बंद किया। बताया जा रहा है कि वह शराब का आदी था और उस समय भी नशे की हालत में था।

bawal viral video police
बावल की वायरल वीडियो की पुलिस ने बताई सच्चाई !

घटना की सूचना मिलते ही हिसार के पुलिस अधीक्षक शशांक कुमार सावन मंगाली चौकी पहुंचे और पूरे मामले का जायजा लिया। इसके बाद फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची और सबूत जुटाने का काम शुरू किया। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है, जिसकी रिपोर्ट का इंतजार है।

Solar Rooftop Scheme 2026:
Solar Rooftop Scheme 2026: जानें सब्सिडी, पात्रता और आवेदन प्रक्रिया

About the Author