Haryana: हरियाणा में पब्लिक हेल्थ विभाग के XEN, SDO और JE सस्पेंड, विधानसभा कमेटी की जांच में खुली पोल

Haryana News: हरियाणा के हिसार जिले के आदमपुर क्षेत्र में पब्लिक हेल्थ विभाग के कार्यों में लापरवाही और भ्रष्टाचार की शिकायतों पर एक्शन लेते हुए विभाग के एक्सईएन (XEN), एसडीओ (SDO) और जूनियर इंजीनियर (JE) को निलंबित कर दिया गया ...

Haryana News: हरियाणा के हिसार जिले के आदमपुर क्षेत्र में पब्लिक हेल्थ विभाग के कार्यों में लापरवाही और भ्रष्टाचार की शिकायतों पर एक्शन लेते हुए विभाग के एक्सईएन (XEN), एसडीओ (SDO) और जूनियर इंजीनियर (JE) को निलंबित कर दिया गया है। यह कार्रवाई शुक्रवार को विधानसभा की एक विशेष निरीक्षण कमेटी की जांच के बाद की गई।

rewari
बचपन का दोस्त ही निकला हत्यारा !  पत्नी के साथ अवैध संबंध के शक में की थी वारदात !

विधानसभा की यह कमेटी आदमपुर क्षेत्र में बिजली, पानी, सिंचाई और सड़कों से जुड़े विकास कार्यों की समीक्षा के लिए दौरे पर पहुंची थी। जांच के दौरान पब्लिक हेल्थ विभाग के कामों में गंभीर कमियां पाई गईं। स्थानीय लोगों और जनप्रतिनिधियों की ओर से भ्रष्टाचार की कई शिकायतें सामने आईं।

bawal viral video police
बावल की वायरल वीडियो की पुलिस ने बताई सच्चाई !

कमेटी के चेयरमैन और हरियाणा विधानसभा के डिप्टी स्पीकर डॉ. कृष्ण लाल मिड्ढा ने मौके पर ही नाराज़गी जताते हुए कहा, “ऊपर से नीचे तक सारा सौदा खराब कर रखा है।” उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों से जवाब-तलबी की और जवाबों से असंतुष्ट होकर तुरंत तीनों अधिकारियों को निलंबित करने के आदेश जारी कर दिए।

Solar Rooftop Scheme 2026:
Solar Rooftop Scheme 2026: जानें सब्सिडी, पात्रता और आवेदन प्रक्रिया

About the Author