विश्व आतंकवादी विरोधी दिवस पर डीसी सहित अधिकारियों-कर्मचारियों ने ली आतंकवाद मिटाने की शपथ

डीसी अशोक कुमार गर्ग विश्व आतंकवाद विरोधी दिवस के अवसर पर आतंकवाद विरोधी दिवस की शपथ दिलाने से पहले अधिकारियों व कर्मचारियों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि हम सभी आज यह प्रण व संकल्प लें कि हम ...

डीसी अशोक कुमार गर्ग विश्व आतंकवाद विरोधी दिवस के अवसर पर आतंकवाद विरोधी दिवस की शपथ दिलाने से पहले अधिकारियों व कर्मचारियों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि हम सभी आज यह प्रण व संकल्प लें कि हम न तो बेवजह किसी से दबेंगे और न ही किसी को दबाएंगे और इसकी शुरुआत हमें अपने घरों से करनी होगी। उन्होंने कहा कि भारतीय संविधान में हर किसी को अपनी बात कहने का अधिकार है।

 

Operation Track Down: Arms supplier arrested after police encounter; 11 serious cases registered.
Operation Track Down: पुलिस मुठभेड़ के बाद हथियार सप्लायर गिरफ्तार, 11 संगीन मामले दर्ज

उन्होंने कहा कि देश का जिम्मेदार नागरिक होने के नाते हम सभी को मानवता के लिए हर प्रकार के आतंकवाद का विरोध करना चाहिए। उन्होंने अधिकारियों, कर्मचारियों व आमजन से अपील की कि यदि किसी को कहीं पर भी कोई आतंकी गतिविधि होती दिखाई दे तो वे इसकी सूचना तुरंत पुलिस व प्रशासन को दें, ताकि उस पर उसी वक्त रोक लगाई जा सके।

 

Rewari Crime News: Major verdict by POCSO court: Life imprisonment for father and mother.
Rewari Crime News: POCSO कोर्ट का बड़ा फैसला, पिता और मां को आजीवन कारावास

विश्व आतंकवादी विरोधी दिवस के अवसर पर जिला सचिवालय परिसर में अधिकारियों, कर्मचारियों व आमजन को सभी प्रकार के आंतकवाद और हिंसा का डटकर विरोध करने, मानव जाति के सभी वर्गों के बीच शांति, सामाजिक सद्भाव तथा सूझबूझ कायम करने और मानव जीवन मूल्यों को खतरा पहुंचाने वाली और विघटनकारी शक्तियों से लड़ने की शपथ दिलवाई।

Voter List 2026: Ensure you present your case during the hearing upon receiving the notice – DC Rewari
Voter List 2026: नोटिस मिलने पर सुनवाई में जरूर रखें अपना पक्ष – DC Rewari
About the Author