महिला खेल कूद प्रतियोगिताओं का तुलाराम स्टेडियम में आयोजन कल से

आजादी अमृत काल में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा शहरी व ग्रामीण महिलाओं के लिए गुरुवार 15 दिसंबर को स्थानीय राव तुलाराम स्टेडियम में महिला खेल कूद प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान ...

आजादी अमृत काल में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा शहरी व ग्रामीण महिलाओं के लिए गुरुवार 15 दिसंबर को स्थानीय राव तुलाराम स्टेडियम में महिला खेल कूद प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली महिलाओं को क्रमश: 21 सौ, 11 सौ व 750 रूपए व प्रमाण पत्र दिया जाएगा।

जिला परियोजना अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग उर्मिल सिवाच ने यह जानकारी देते हुए बताया कि इस प्रतियोगिता में दो श्रेणी निर्धारित की गई है। एक श्रेणी में 18 से 30 वर्ष की महिलाओं व दूसरी श्रेणी में 30 वर्ष से ऊपर की महिलाएं भाग ले सकती है।

Operation Track Down: Arms supplier arrested after police encounter; 11 serious cases registered.
Operation Track Down: पुलिस मुठभेड़ के बाद हथियार सप्लायर गिरफ्तार, 11 संगीन मामले दर्ज

उन्होंने बताया कि 18 से 30 वर्ष की महिलाओं के लिए साइकिल रेस (प्रतिभागी को अपनी साइकिल स्वयं लानी होगी), 400 मीटर दौड़, 300 मीटर दौड़ तथा 30 वर्ष से ऊपर की महिलाओं के लिए मटका दौड़, आलू चम्मच दौड़, 100 मीटर दौड़ प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएगी।

 

Rewari Crime News: Major verdict by POCSO court: Life imprisonment for father and mother.
Rewari Crime News: POCSO कोर्ट का बड़ा फैसला, पिता और मां को आजीवन कारावास

About the Author