Haryana News: हरियाणा में महिलाओं को सिर्फ 500 रुपये में मिलेगा गैस सिलेंडर, बस करना होगा यह काम

Haryana : हरियाणा सरकार द्वारा महिलाओं के लिए कई महत्वाकांक्षी योजनाएं चलाई जा रही है। इसी कड़ी में सरकार द्वारा महिलाओं के लिए हर घर हर गृहिणी योजना शुरु की गई है। इस स्कीम के तहत महिलाओं को सिर्फ 500 ...

Haryana : हरियाणा सरकार द्वारा महिलाओं के लिए कई महत्वाकांक्षी योजनाएं चलाई जा रही है। इसी कड़ी में सरकार द्वारा महिलाओं के लिए हर घर हर गृहिणी योजना शुरु की गई है। इस स्कीम के तहत महिलाओं को सिर्फ 500 रुपये में गैस सिलेंडर मिलेगा।

हरियाणा में हर घर हर गृहिणी योजना के तहत अब तक केवल 33 प्रतिशत महिलाओं ने पंजीकरण कराया है, लेकिन इस योजना के तहत कुल 2.8 लाख महिलाओं को लाभ मिलने की संभावना है। इस योजना का उद्देश्य गृहिणियों को सस्ते दर पर सिलेंडर उपलब्ध कराना है, ताकि उनके घरों में खाना पकाने के लिए गैस सिलेंडर की सुविधा मिल सके।

कुल लक्ष्य एक तिहाई से भी कम
इस योजना के तहत पात्र महिलाओं को 500 रुपये में सिलेंडर दिया जाएगा। हालांकि अब तक जिले में केवल 88500 महिलाओं का पंजीकरण हुआ है, जो कुल लक्ष्य का एक तिहाई से भी कम है। पंजीकरण की संख्या में कमी को देखते हुए खाद्य आपूर्ति विभाग ने योजना के प्रचार-प्रसार और पंजीकरण की प्रक्रिया को बढ़ावा देने के लिए विशेष शिविर आयोजित करने का निर्णय लिया है।

Haryana civic elections 2026: Voting in 7 cities on May 10, know the full schedule
Haryana निकाय चुनाव 2026: 10 मई को 7 शहरों में मतदान, जानें पूरा शेड्यूल

इन शिविरों के माध्यम से विभाग महिलाओं को योजना की विस्तृत जानकारी देगा और उन्हें पंजीकरण की प्रक्रिया को सरल बनाने के लिए मार्गदर्शन करेगा। अधिकारियों का कहना है कि योजना के प्रति महिलाओं में जागरूकता बढ़ाने के लिए ये शिविर गांवों और शहरी क्षेत्रों में लगाए जा रहे हैं।

जानें क्या है योजना
खाद्य आपूर्ति विभाग की इस योजना का मुख्य उद्देश्य विशेष रूप से ग्रामीण और निम्न-आय वर्ग की महिलाओं को किफायती दर पर गैस सिलेंडर मुहैया कराना है। योजना के तहत प्रत्येक पात्र महिला को सिलेंडर की कीमत सिर्फ 500 रुपये में उपलब्ध होगी, जो कि बाजार दर से कहीं कम है।

इस योजना से न केवल महिलाओं के घरों में खाना पकाने की प्रक्रिया को आसान बनाने का लक्ष्य है, बल्कि इससे पर्यावरणीय दृष्टिकोण से भी लाभ होगा, क्योंकि लकड़ी और अन्य पारंपरिक ईंधन का उपयोग कम होगा।

NHM Haryana's leave process is online, immediate information will be available through SMS
Haryana: NHM हरियाणा में अवकाश प्रक्रिया हुई ऑनलाइन, SMS से मिलेगी तुरंत सूचना

आवेदन प्रक्रिया

पंजीकरण के लिए महिला को अपने निवास स्थान के नजदीकी खाद्य आपूर्ति विभाग कार्यालय या विशेष शिविर में जाकर आवेदन करना होगा। पंजीकरण प्रक्रिया में आधार कार्ड, राशन कार्ड और महिला के पहचान पत्र की जरूरत पड़ेगी।

विभाग के अधिकारियों के अनुसार यह योजना उन महिलाओं के लिए है जिनके पास पहले से गैस कनेक्शन नहीं है या जो किसी कारणवश गैस सिलेंडर का इस्तेमाल नहीं कर रही हैं।

Haryana Census 2027: Self-enumeration begins on April 16; fill out the Census Form this way
Haryana Census 2027: स्व-गणना 16 अप्रैल से शुरू,ऐसे भरें Census Form

About the Author