IPL 2025: मैदान पर जमकर गरजे ईशान किशन, जड़ दिया तूफानी शतक

ईशान किशन की शानदार पारी में राजस्थान के गेंदबाजों की ध्जजियां उड़ गई। ईशान ने 45 गेंदों पर शानदार शतक जड़ा जिससे सनराइजर्स हैदराबाद ने रविवार को आईपीएल के अपने घरेलू मैच में छह विकेट पर 286 रन का विशाल ...

ईशान किशन की शानदार पारी में राजस्थान के गेंदबाजों की ध्जजियां उड़ गई। ईशान ने 45 गेंदों पर शानदार शतक जड़ा जिससे सनराइजर्स हैदराबाद ने रविवार को आईपीएल के अपने घरेलू मैच में छह विकेट पर 286 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया।

हैदराबाद की उमस भरी गर्मी में रॉयल्स के अनुभवहीन कप्तान रियान पराग ने आईपीएल की सबसे सपाट पिच पर पहले गेंदबाजी करने का फैसला करके बड़ी गलती की।

Rewari News: Health Minister felicitates national medal-winning para-powerlifters.
Rewari News: स्वास्थ्य मंत्री ने राष्ट्रीय पदक विजेता पैरा पावरलिफ्टिंग खिलाड़ियों को किया सम्मानित

ट्रेविस हेड ने पारी की शुरुआत में 31 गेंदों पर 67 रन बनाकर रॉयल्स के गेंदबाजों के खिलाफ मनमुताबिक रन बटोरे और फिर किशन ने 47 गेंदों पर नाबाद 106 रन बनाकर एसआरएच के लिए अपने पदार्पण को यादगार बनाया।

हेड और किशन ने दूसरे विकेट के लिए 39 गेंद में 85 रन की साझेदारी की। दोनों ने मिलकर 20 चौके और नौ छक्के लगाए।

Rewari News: Panchayats in Haryana will get sports equipment, apply by March 31
Rewari News: हरियाणा खेल उपकरण प्रावधान योजना 2025-26 के तहत पंचायतों को मिलेगा खेल सामान, 31 मार्च तक करें आवेदन

मैच के शुरुआती 10 ओवर में हेड और आखिरी 10 ओवरों में किशन का दबदबा इतना था कि अभिषेक शर्मा (11 गेंदों पर 24 रन) और फिट हुए नीतीश रेड्डी (15 गेंदों पर 30 रन) के प्रयास फीके लगे।

पिछले कुछ सालों में मुंबई इंडियंस के मुख्य खिलाड़ियों में से एक किशन के लिए 2024 का साल मुश्किल रहा। इस लीग के लिए घरेलू क्रिकेट को नजरअंदाज करने के कारण उन्होंने अपना केंद्रीय अनुबंध गंवाना पड़ और मुंबई की फ्रेंचाइजी ने भी उन्हें रिटेन नहीं किया।

Rewari News; Chahak Yadav won silver medal at the Asian Shooting Championship in New Delhi
Rewari News: चहक यादव ने नई दिल्ली में एशियन शूटिंग चैंपियनशिप में रजत पदक जीतकर बढ़ाया हरियाणा का मान,MLA लक्ष्मण सिंह यादव ने किया सम्मानित

About the Author