Haryana: हरियाणा में महिला की पत्थर से कुचलकर हत्या, छत पर मिला खून से लथपथ शव

Haryana News: हरियाणा के हिसार जिले में एक महिला की पत्थर से कुचलकर हत्या कर दी गई। मृतका का शव शनिवार सुबह उसके घर की छत पर खून से लथपथ हालत में पड़ा मिला। हत्या की सूचना मिलते ही डीएसपी ...

Haryana News: हरियाणा के हिसार जिले में एक महिला की पत्थर से कुचलकर हत्या कर दी गई। मृतका का शव शनिवार सुबह उसके घर की छत पर खून से लथपथ हालत में पड़ा मिला। हत्या की सूचना मिलते ही डीएसपी विनोद शंकर और हांसी थाना प्रभारी सदानंद मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की गई।

पुलिस के अनुसार, मृतका की पहचान कविता (40 वर्ष) के रूप में हुई है। वह पति से अनबन के चलते बीते कुछ समय से अपनी मां के साथ मायके में रह रही थी। परिवार के मुताबिक, कविता के पिता का निधन दो महीने पहले हुआ था, और तब से वह मां के साथ रह रही थी।

rewari
बचपन का दोस्त ही निकला हत्यारा !  पत्नी के साथ अवैध संबंध के शक में की थी वारदात !

पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया, वहीं फोरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि कविता की पत्थर से बेरहमी से कुचलकर हत्या की गई है।

मृतका की मां ने पुलिस को बताया कि एक युवक, जो पिछले साल कविता के लापता भतीजे के साथ गया था, उस पर शक है। परिवार का आरोप है कि मां-बेटी ने पहले भी जान का खतरा जताते हुए कई बार पुलिस से शिकायत की थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।

bawal viral video police
बावल की वायरल वीडियो की पुलिस ने बताई सच्चाई !

About the Author