Haryana News: हरियाणा के रोहतक में मगन उर्फ अजय के सुसाइड केस में बड़ा खुलासा हुआ है। बताया जा रहा है कि अजय की पत्नी दिव्या ने अपने पुलिस इंस्पेक्टर बॉयफ्रेंड दीपक के साथ एक डांस का वीडियो शूट किया था। जिसमें दोनों अश्लील हरकतें करते हुए भी नजर आ रहे है। इसी वीडियो को दिव्या ने अपने पति को भेजा था। जिससे तंग आकर उसके पति मगन से सुसाइड कर लिया। फिलहाल, युवक के परिजन आरोपी दिव्या और उसके बॉयफ्रेंड की गिरफ्तार की मांग कर रहे हैं।
खबरों की मानें, तो मगन के घर वालों का आरोप है कि यह वीडियो किसी ओर ने नहीं बल्कि, उनके बेटे की पत्नी दिव्या ने ही पति मगन को भेजा था। जिसके बाद वह डिप्रेशन में आ गया था और उसने आत्महत्या कर ली। वहीं मरने से पहले मगन ने एक वीडियो भी बनाया था। जिसमें उसने आरोप लगाया कि उसकी पत्नी दिव्या और उसका पुलिस वाला बॉयफ्रेंड दीपक उसे परेशान कर रहे हैं।
मगन ने ये भी आरोप लगाया था कि उसकी पत्नी दिव्या उसे कहती है कि अपने पिता की हत्या कर दे और फिर पैतृक जमीन बेच दे। उसे अपने पुलिसवाले बॉयफ्रेंड का प्रमोशन कराने के लिए पैसे चाहिए। युवक ने मरने से पहले वीडियो में पुलिस से मांग की थी कि उसकी पत्नी दिव्या और बॉयफ्रेंड दीपक पर सख्त कार्रवाई की जाए।
क्या है पूरा मामला
बता दें कि रोहतक के डोभ में 18 जून की देर रात को मगन नाम के एक युवक ने आत्महत्या कर ली थी और उसका शव पेड़ पर लटका मिला था। इसके बाद परिजनों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी थी। वहीं मगन ने आत्महत्या से पहले 18 जून की सुबह ही अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो जारी कर दिया था और इस वीडियो में उसने अपने आत्महत्या करने की बात कही थी। हालांकि, जब इस वीडियो को उसके परिजनों ने देखा और मगन की तलाश शुरू की। तब तक वह सुसाइड कर चुका था।






