मध्य प्रदेश के जबलपुर में एक युवक के साथ धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। यह धोखाधड़ी किसी और ने नहीं बल्कि, उसकी पत्नी ने ही की है। आरोप है कि उसकी पत्नी ने उसे सरकारी नौकरी दिलाने का वादा करके उससे लाखों रूपये ठग लिए। फिलहाल, पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक, यह पूरामामला जबलपुर सिटी का है। आरोप है कि युवक की पत्नी ने उसे पटवारी और खुद को टीचर बनाने के नाम दोस्त के साथ मिलकर लाखों रुपए और पुश्तैनी जेवरात ले लिए है। जब पति को अपने साथ हुई धोखाधड़ी का पता तो वो पुलिस थाने पहुंचा और उसने पत्नी और उसके दोस्त के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।
खबरों की मानें, तो जबलपुर के रहने वाले आदित्य मिश्रा ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी साल 2021 में नरसिंहपुर की रहने वाली एक महिला के साथ हुई थी। आतित्या के पापा सरकारी अधिकारी की पोस्ट पर रिटायर्ड है। इसलिए घर में पैसों की तंगी कभी नहीं रही। लेकिन, वह अपनी नौकरी से ज्यादा खुश नहीं थे। शादी के बाद उसकी पत्नि ने उसे भरोसा दिलाया कि उसका एक दोस्त जिसका नाम आकाश है, वो सरकारी नौकरी लगवा सकता है.
आदित्य ने पुलिस से कहा कि पहले तो उसे उसकी पत्नी की बातों पर यकीन नहीं हुआ। लेकिन, बाद में उसकी पत्नी ने उसे भरोसे में ले लिया और 32 लाख रुपये अपने दोस्त आकाश को दिलवा दिए। आरोप है कि वह साल 2022 से लेकर जुलाई 2024 तक आकाश को पैसे देता रहा। यहां तक कि उसने अपने पुश्तैनी गहने तक मैंने बेच दिए। लेकिन, नौकरी लग ही नहीं रही थी। आकाश से जब पैसे वापस मांगे तो वो टाल मटोल करता रहा।
युवक का आरोप है कि आकाश के साथ उसकी पत्नी भी शामिल है। वहीं पुलिस ने आदित्य की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।






