क्या आपका भी राशन कार्ड कट गया है तो डायल करें इस टोल फ्री नंबर पर और दर्ज कराएँ शिकायत

हरियाणा सरकार की ओर से परिवार पहचान पत्र में दर्ज परिवारों के विवरणों को अपडेट करने के लिए जिला, खण्ड व गांव स्तर पर विशेष कैंप लगाकर डाटा अपडेट किया जाएगा। इसके अलावा एडीसी कार्यालय व ई-दिशा केंद्रों में भी ...

हरियाणा सरकार की ओर से परिवार पहचान पत्र में दर्ज परिवारों के विवरणों को अपडेट करने के लिए जिला, खण्ड व गांव स्तर पर विशेष कैंप लगाकर डाटा अपडेट किया जाएगा। इसके अलावा एडीसी कार्यालय व ई-दिशा केंद्रों में भी विशेष काउंटर की व्यवस्था की जाएगी, जहां पर नागरिक सरलता से पीपीपी डाटा को अपडेट करवा सकेंगे।

डीसी अशोक कुमार गर्ग ने जानकारी देते हुए बताया कि सरकार की ओर से परिवार पहचान पत्र से संबंधित डाटा अपडेट करने के लिए आवश्यक निर्देश जारी किए गए हैं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि पीपीपी में डाटा के अपडेशन के कार्य में तेजी लाई जाए और इस कार्य को 25 जनवरी तक अवश्य पूरा किया जाए, ताकि नागरिकों को किसी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े।

rewari
बचपन का दोस्त ही निकला हत्यारा !  पत्नी के साथ अवैध संबंध के शक में की थी वारदात !

पीपीपी में जन्म तिथि, आय, शैक्षणिक योग्यता, व्यवसाय सहित 21 विभिन्न कॉलम अपडेट किए जाने का प्रावधान किया गया है। परिवार पहचान पत्र (पीपीपी) राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजना है। सरकार की ओर से पहली बार इस प्रकार का नया प्रयोग किया गया है, जिससे अब लोगों को सभी सरकारी योजनाओं व सेवाओं का लाभ घर बैठे आसानी से मिल रहा है। उन्होंने कहा कि यह सकारात्मक पहलू है कि आज नागरिक सरकार की नई पहलों का हिस्सा बन रहे हैं और जागरूक हो रहे हैं।

राशन कार्ड कट गया है तो डायल करें टोल फ्री नंबर 18001802087 और 1967 :

ration card jpg

डीसी ने बताया कि यदि किसी परिवार का राशन कार्ड पीपीपी में डाटा अपडेशन के दौरान  कट गया है, तो ऐसे नागरिक 18001802087 और 1967 टोल फ्री नंबरों पर अपनी शिकायत दर्ज करवा सकते हैं, उनकी शिकायतों पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को भी निर्देश दिए कि इन टोल फ्री नंबरों का अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार करें। सरकार का मुख्य ध्येय लोगों के जीवन को सुखी बनाना है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि जिन परिवारों की शिकायतों का समाधान होता जा रहा है, उसका संदेश उनके पंजीकृत मोबाइल नंबर पर अवश्य भेजा जाए।

rewari news
युवक की हत्या कर फ़ार्म हाउस में दफनाने के मामले में पुलिस का खुलासा !

About the Author