Haryana: हरियाणा में कब बनेंगे नए जिले? सामने आया ये बड़ा अपडेट

Haryana News: हरियाणा में एक बार फिर नए जिलों के गठन की चर्चाएं जोर पकड़ने लगी हैं। राज्य सरकार ने कैबिनेट सब कमेटी के कार्यकाल को 31 दिसंबर 2025 तक बढ़ा दिया है। इस कमेटी की अगुवाई पंचायत मंत्री कृष्ण ...

Haryana News: हरियाणा में एक बार फिर नए जिलों के गठन की चर्चाएं जोर पकड़ने लगी हैं। राज्य सरकार ने कैबिनेट सब कमेटी के कार्यकाल को 31 दिसंबर 2025 तक बढ़ा दिया है। इस कमेटी की अगुवाई पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार कर रहे हैं। माना जा रहा है कि इस महीने में कमेटी की एक और बैठक हो सकती है, हालांकि तारीख अभी तय नहीं हुई है।

अब तक कैबिनेट कमेटी के पास पांच नए जिलों की मांग आई है, लेकिन सरकारी मानकों पर केवल हांसी (हिसार) और गोहाना (सोनीपत) ही खरे उतरे हैं। ऐसे में अनुमान लगाया जा रहा है कि सरकार इन्हीं दो स्थानों को पहले नए जिले घोषित कर सकती है।

rewari
बचपन का दोस्त ही निकला हत्यारा !  पत्नी के साथ अवैध संबंध के शक में की थी वारदात !

अभी तक कमेटी के पास हांसी, गोहाना, डबवाली, असंध और सफीदों को नये जिले बनाने के लिए आवेदन आये हैं। राज्य सरकार ने जिलों, मंडलों, तहसीलों और उप-तहसीलों के पुनर्गठन के लिए एक 4 सदस्यीय मंत्री समिति बनाई है जिसमें कृष्ण लाल पंवार, विपुल गोयल, महीपाल ढांडा, श्याम सिंह राणा शामिल हैं।

भारत के महारजिस्ट्रार व जनगणना आयुक्त मृत्युंजय कुमार नारायण ने हाल ही में राज्यों को पत्र भेजकर कहा है कि जनवरी 2026 से मार्च 2027 तक प्रशासनिक सीमाओं में कोई बदलाव नहीं किया जा सकेगा, क्योंकि जनगणना 2026 की तैयारी शुरू होनी है। इसलिए 31 दिसंबर 2025 तक सीमाओं में बदलाव कर लेने के निर्देश दिए गए हैं। यही वजह है कि हरियाणा सरकार ने भी कमेटी के कार्यकाल को एक्सटेंड कर दिया।

bawal viral video police
बावल की वायरल वीडियो की पुलिस ने बताई सच्चाई !

About the Author